-शादी का आवेदन देने में ढाई रुपए व कोर्ट मैरिज की फीस पांच रुपए

ये हैं शादी के तीन गवाह

1- जया गांधी पत्नी दीपेन गांधी निवासी वन ए मेफेयर अपार्टमेंट सोनारी

2- सुचित्रा सिंह पत्‍‌नी अनंत प्रताप सिंह निवासी टू ए पुनसा रोड कैसर बंगलो, कदमा जमशेदपुर

3- नीतुलिका पत्‍‌नी विपुल सिंह निवासी 16 सीएच एरिया नार्थ जमशेदपुर

JAMSHEDPUR: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वरुण रेमंड एरोन और रागिनी सिंह ख्म् साल की उम्र में सोमवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। रागिनी सिंह के पिता अनंत प्रताप सिंह टाटा स्टील की आनुशंगिक कंपनी जुस्को में अफसर हैं। इस शादी का गवाह बना जमशेदपुर का रजिस्ट्री ऑफिस। वरुण और रागिनी ने सुबह क्0.ख्भ् बजे अपर रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिन्हा की कोर्ट में एक दूसरे को पति-पत्‍‌नी के तौर पर स्वीकार करने की शपथ ली। इस शादी को लेकर रजिस्ट्री विभाग के ऑफिस में काफी गहमा-गहमी रही। इस शादी पर वरुण के महज साढ़े सात रुपए खर्च हुए। शादी का आवेदन देने में ढ़ाई रुपए व सोमवार को जब कोर्ट मैरिज हुई तो पांच रुपए फीस लगी।

सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस सुबह 9.क्7 बजे खुला। वरुण और रागिनी अपने परिजनों के साथ क्0.क्भ् बजे पहुंचे। वरुण के एडवोकेट हर्ष पांडेय साथ में थे। इस हाई प्रोफाइल कोर्ट मैरिज को देखने के लिए अन्य एडवोकेट्स भी ऑफिस में जमा हो गए। रजिस्ट्री डिपार्टमेंट का ऑफिस खचाखच भरा हुआ था। वरुण के साथ उनकी मां मेरी एलिस एरोन व रागिनी के साथ उनके पिता अनंत प्रताप सिंह व मां सुचित्रा सिंह भी मौजूद थीं। वरुण के पिता क्लीमेंट पाल एरोन हैं। वरुण और रागिनी के रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचते ही कानूनी प्रक्रिया फटाफट शुरू हो गई। एडवोकेट हर्ष पांडेय ने पहले से ही शादी के कागजात तैयार रखे थे। केके अग्रवाल ने दस्तावेज की नोटरी की थी। क्0.ख्भ् बजे वरुण एरोन ने अवर निबंधक अशोक सिन्हा की अदालत के सामने रागिनी को पत्‍‌नी के तौर पर स्वीकार करने की शपथ ली। फिर रागिनी सिंह ने भी वरुण को पति के तौर पर स्वीकार करने की शपथ ली। इसके बाद अवर निबंधक ने दोनों को शादी के सर्टिफिकेट दिए। सर्टिफिकेट मिलते ही परिवार के सदस्यों ने वरुण और रागिनी को शादी की मुबारकबाद दी। इस दौरान वरुण और रागिनी दोनों के चेहरे से शादी की खुशी झलक रही थी। क्0.ब्भ् बजे वरुण अपनी पत्‍‌नी रागिनी के साथ ससुर अनंत प्रताप सिंह की कार से घर के लिए रवाना हो गए।

रागिनी बोलीं-आइ एम वेरी हैपी

कोर्ट मैरिज करने के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान रागिनी सिंह बोलीं- आइ एम वेरी हैपी। वरुण ने भी कहा कि वह काफी खुश हैं। जल्द ही उनकी चर्च में शादी होगी। इस सवाल पर कि शादी में कौन-कौन क्रिकेटर शरीक होंगे, वह बोले कि अभी भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में है। टीम के सदस्यों समेत कई हस्तियों को शादी के लिए न्योता दिया गया है।

ख्ख् दिसंबर को दिया था शादी का आवेदन

भारतीय क्रिकेट टीम के पेसर वरुण रेमंड एरोन ने रागिनी सिंह के साथ स्पेशल मैरेज एक्ट क्9भ्ब् की धारा (पांच) के तहत कोर्ट मैरिज करने का आवेदन ख्ख् दिसंबर ख्0क्भ् को ही दिया था। फ्0 दिन बाद सोमवार को उनकी शादी तीन गवाहों के सामने संपन्न हुई। मालूम हो कि क्ख् नंबर सर्किट हाउस एरिया (नार्थ वेस्ट) स्थित बंगलो में रहने वाले वरुण रेमंड एरोन और कदमा के टू ए पुनसा रोड कैजर बंगलो में रहने वाली रागिनी सिंह पढ़ाई के दौरान एक दूसरे के करीब आए। फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लिया। वरुण और रागिनी ने लोयोला स्कूल से पढ़ाई की है।

कराची सूट में खूबसूरत लग रही थी रागिनी

निबंधन विभाग में कोर्ट मैरिज के लिए आए वरुण एरोन नेवी ब्लू कलर की पैंट और स्काई ब्लू शर्ट पर जम रहे थे, तो रागिनी सिंह पिंक कलर के प्रिंटेड कराची सूट में आकर्षक लग रही थी।

मां ने बांटे लड्डू

बेटे की कोर्ट मैरिज के दौरान वरुण रेमंड एरोन की मां मेरी एलिस एरोन काफी खुश नजर आ रही थीं। सर्टिफिकेट हासिल होने के बाद मेरी एलिस ने निबंधन विभाग के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को लड्डू बांटे।

सेल्फ एम्प्लायड हैं रागिनी

शादी के दस्तावेज में जहां वरुण एरोन ने अपना प्रोफेशन प्रोफेशनल स्पो‌र्ट्स मैन लिखा है, वहीं रागिनी सिंह ने अपना प्रोफेशन सेल्फ एम्प्लायड भरा है।

वरुण से ख्ख् दिन बड़ी हैं रागिनी

रागिनी सिंह अपने पति वरुण से ख्ख् दिन बड़ी हैं। दोनों का जन्म क्989 में हुआ है। दोनों ही अक्टूबर में पैदा हुए हैं। रागिनी सिंह सात अक्टूबर को पैदा हुई हैं, तो वरुण की पैदाइश ख्9 अक्टूबर को हुई है।