- नशे की गोली खिलाकर लूटता रहा अस्मत

- मुकदमा दर्ज करके कैंट पुलिस ने किया अरेस्ट

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

कैंट एरिया के मोहद्दीपुर में सौतेले पिता ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। उसने नशे की गोली खिलाकर 10 साल की बेटी के साथ रेप किया। किशोरी के साथ हुई ज्यादती की जानकारी होने पर मां ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दो साल पहले नशे की लत के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। तब से वह एक युवक के साथ रह रही थी।

पहले पति को छोड़ चुकी महिला

मोहद्दीपुर में रहने वाली एक महिला दो बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी 10 साल की है। पति नशे का आदी है। पति की आदतों से तंग आकर उसने अपने पति का साथ छोड़ दिया। दो साल पहले उसकी जान पहचान मॉडल शॉप पर काम करने वाले राजेश से हुई। शादी का वादा करके वह महिला के साथ रहने लगा। उसने किराए का कमरा लेकर महिला को दे दिया। कमरे में महिला और उसके दोनों बच्चे रहने लगे।

गुरुवार की रात बनाया शिकार

आरोप है कि गुरुवार की रात महिला और उसके बच्चे सो रहे थे। रात में पति ने 10 साल की बेटी को नशे की गोली खिला दी। उसे दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया। नींद टूटने पर बेटी को बिस्तर पर न पाकर मां घबरा गई। उसे पति की हरकतों की जानकारी हुई तो आंखों के आगे अंधेरा छा गया। रात में महिला मोहद्दीपुर पुलिस चौकी पर पहुंची। उसके पति की हकीकत जानकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वर्जन

आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

एसएन सिंह, एसएसआई, प्रभारी कैंट