Stephen Paddock Las Vegas Suspect Was a Gambler Who Drew Little Attention

Stephen Paddock, Las Vegas, Las Vegas Suspect, Gambler Stephen Paddock, Stephen Paddock Las Vegas
जाने कौन है लास वेगास के कसीनो में गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाला
लास वेगास अमेरिका का वो शहर जो रात में भी दिन की तरह रौशन होता है रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। एक कसीनो में चल रहे म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक 64 साल के युवक ने फायरिंग करना शुरुकर दिया। खुशी का माहौल कब चीखों में बदल गया कोई समझ ही नहीं पाया। हम आपको उस हमलावर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अमेरिका के इतिहास में एक काला पन्ना जोड़ दिया है। 

स्टीफन पैडॉक के पिता एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड लिस्ट में थे
ओरलैंडो निवासी 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक पेशे से एक गैम्बलर हैं। पैडॉक के भाई एरिक पैडॉक ने बताया कि वो हर रोज जुएं में बड़ी रकम खर्च करते हैं। जुआं खेलना ही उनकी नौकरी है। पैडॉक एक धनी व्यक्ति हैं। उन्हें वीडियो पोकर खेलने का बहुत शौक है। पैडॉक के तीन भाई हैं। एरिक ने बताया कि 1961 में एक बैंक रॉबरी में पैडॉक के पिता को 20 साल की सजा सुनाई गई। उनके पिता टेक्सास के ला तुना फैडरल जेल में बंदा से जहां से वो फरार हुए और उन्होंने प्रयोग की गई कारों और पॉर्लर ऑपरेटर का काम शुरु किया। स्टीफन ने टेक्सास में कई रियल स्टेट प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है। 30 साल पहले वो फुल टाइम जॉब किया करते थे। 

प्लेन से लेकर कई प्राईवेट प्रापर्टी के मालिक है स्टीफन
दो बार तलाक ले चुके पैडॉक के पास पायलट का लाइसेंस होने के साथ एक प्लेन भी है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्टीफन के पास प्राईवेट प्लेन उड़ाने का लाइसेंस है। पैडॉक के पिता का नाम 1970 के दशक में एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड की लिस्ट में था। लास वेगास में हुई घटना के बाद उन्हें साइको पथेटिक करार दिया गया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पैडॉक ने लॉकहीड मार्टिन में काम करना शुरु किया। पैडॉक के भाई एरिक ने बताया कि वो एक होटल में कमरा लेकर रहते थे। स्टीफन को लोगों से बात करना ज्यादा पसंद नहीं था। इसलिए वो हमेशा चुपचाप रहा करते थे। 

पिता थे डकैत अब 64 साल की उम्र में बेटा बना हत्यारा
स्टीफन की मां 91 साल की है। उनका कहना है कि पहले उन्होंने अपने पति जो कि एक बैंक रॉबरी करने वाले थे और अब उनका बेटा स्टीफन जिसने कई लोगों की जान लेली है। इन सब से वो कैसे उबर पाएंगी। स्टीफन इन दिनो अपनी 62 साल की गर्लफ्रेंड मार्लियो डेनली के साथ रहा करते थे। डेनली रीनो के एटलांटिस कसीनों में 2010 से 2013 के बीच में काम करती थी। सोमवार को हुई घटना के बाद कसीनो ने बताया कि वो कुछ साल पहले ही कसीनो छोड़ कर चली गईं थी। स्टीफन पैडॉक का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

स्टीफन के होटल रूम से भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार
गुरुवार को स्टीफन ने लास वेगास के मैनडेली बे रिसॉर्ट में चेक इन किया। रविवार रात को दस बजे 32 फ्लोर पर अपने कमरे की खिड़की से उन्होंने एक राइफल से गोलियां दागना शुरु कर दिया। गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद 59 लोग अपनी जान गवां बैठे जबकि 500 से अधिक लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात जब पुलिस स्टीफन के रूम में घुसी तो पाया कि एक गनशॉट के जरिए उन्होंने अपनी जान दे दी थी। उनके होटल रूम से पुलिस को 17 गन मिली हैं जिसमें 2 राइफल जिनपर ट्राईपॉड लगा हुआ है। स्टीफन के घर से 18 गन मिली हैं। जब उनके परिवार ने ये घटना सुनी तो सब दंग रह गए। उनके भाई ने बताया कि स्टीफन के पास हैंडगन तो थी पर उन्होंने कभी कोई मशीन गन नहीं ली थी। उनके कमरे में से बरामद हुए सभी ऑटोमैटिक हथियार कहां से आए। 

 

स्टीफन पैडॉक के पिता एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड लिस्ट में

ओरलैंडो निवासी 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक पेशे से एक गैम्बलर था। पैडॉक के भाई एरिक पैडॉक ने बताया कि वो हर रोज जुएं में बड़ी रकम खर्च करता था। जुआ खेलना ही उसकी नौकरी थी। पैडॉक एक धनी व्यक्ति था। उसे वीडियो पोकर खेलने का बहुत शौक था। पैडॉक के तीन भाई हैं। एरिक ने बताया कि 1961 में एक बैंक रॉबरी में पैडॉक के पिता को 20 साल की सजा सुनाई गई। उसके पिता टेक्सास के ला तुना फैडरल जेल से वो फरार हुआ और सेकेंड हैंड कारों और पॉर्लर ऑपरेटर का काम शुरु किया। स्टीफन ने टेक्सास में कई रियल स्टेट प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया था। 30 साल पहले वो फुल टाइम जॉब किया करता था।  

 

प्लेन से लेकर कई प्राईवेट प्रापर्टी का मालिक
दो बार तलाक ले चुका पैडॉक के पास पायलट का लाइसेंस होने के साथ एक प्लेन का भी मालिक था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्टीफन के पास प्राईवेट प्लेन उड़ाने का लाइसेंस है। पैडॉक के पिता का नाम 1970 के दशक में एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड की लिस्ट में था। लास वेगास में हुई घटना के बाद उन्हें साइको पथेटिक करार दिया गया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पैडॉक ने लॉकहीड मार्टिन में काम करना शुरु किया। पैडॉक के भाई एरिक ने बताया कि वो एक होटल में कमरा लेकर रहता था। स्टीफन को लोगों से बात करना ज्यादा पसंद नहीं था। इसलिए वो हमेशा चुपचाप रहा करता था। 

 

पिता डकैत अब 64 साल की उम्र में बेटा बना हत्यारा

स्टीफन की मां 91 साल की है। उनका कहना है कि पहले उन्होंने अपने पति जो कि एक बैंक रॉबरी करने वाले थे और अब उनका बेटा स्टीफन जिसने कई लोगों की जान ले ली है। इन सब से वो कैसे उबर पाएंगी। स्टीफन इन दिनो अपनी 62 साल की गर्लफ्रेंड मार्लियो डेनली के साथ रहा करता था। डेनली रीनो के एटलांटिस कसीनों में 2010 से 2013 के बीच में काम करती थी। सोमवार को हुई घटना के बाद कसीनो ने बताया कि वो कुछ साल पहले ही कसीनो छोड़ कर चली गईं थी। स्टीफन पैडॉक का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

 

स्टीफन के होटल रूम से भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार

गुरुवार को स्टीफन ने लास वेगास के मैनडेली बे रिसॉर्ट में चेक इन किया। रविवार रात को 10 बजे 32 फ्लोर पर अपने कमरे की खिड़की से उन्होंने एक राइफल से गोलियां दागना शुरू कर दिया। गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद 59 लोग अपनी जान गवां बैठे जबकि 500 से अधिक लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात जब पुलिस स्टीफन के रूम में घुसी तो पाया कि एक गनशॉट के जरिए उसने अपनी जान दे दी थी। उसके होटल रूम से पुलिस को 17 गन मिली हैं जिसमें 2 राइफल जिन पर ट्राईपॉड लगा हुआ है। स्टीफन के घर से 18 गन मिली हैं। जब उसके परिवार ने ये घटना सुनी तो सब दंग रह गए। उसके भाई ने बताया कि स्टीफन के पास हैंडगन तो थी पर उसने कभी कोई मशीन गन नहीं ली थी। 

 

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk