-तीसरे दिन भी बिजली-पानी संकट से जूझ रहे लोगों का सबस्टेशन पर फूटा गुस्सा

-नौबस्ता सबस्टेशन में कुर्सी, मेजें पलटी, कागजात फाड़े

-हार्समैन बाग, बाबूपुरवा सबस्टेशन में हंगामा

KANPUR: आंधी-तूफान के साथ गुल हुई बिजली तीसरे दिन भी न आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली के साथ-साथ पानी को तरस रहे लोगों की भीड़ ने कई सबस्टेशनों पर धावा बोला। नौबस्ता सबस्टेशन में महिलाओं ने तोड़फोड़ की, कुर्सी-मेजें पलट दी और कागजात फाड़ डाले। वहीं एच ब्लॉक किदवई नगर सबस्टेशन में ताला डाल दिया। जूही हॉर्समैन सबस्टेशन में लोग केस्को अफसरों से भिड़ गए। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं बाबूपुरवा, दयानन्द विहार सबस्टेशन में भीड़ ने हंगामा काटा। इसके अलावा नवाबगंज में रोड पर उतरे लोगों ने जाम लगाया।

मंडे की देर रात तूफान के साथ जोरदार बरसात के बीच सैकड़ों की संख्या में पेड़, बिजली के खंभे, यूनीपोल उखड़ गए थे। इलेक्ट्रिसिटी लाइन टूटने से पूरा शहर अन्धेरे में डूब गया था। अभी तक गिरे पेड़ों का काटकर हटाया नहीं जा सका। आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गए है। केस्को की टीमें नए इलेक्ट्रिसिटी पोल, लाइन नहीं लगा सकी है। जिसके चलते अभी तक शहर की पॉवर सप्लाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। केशव नगर में तीन दिनों से बिजली गुल होने से लोग परेशान है। सबसे अधिक परेशानी का सामना पानी की समस्या की वजह से करना पड़ रहा है। वेडनेसडे को केशव नगर की महिलाओं ने नौबस्ता सबस्टेशन पर धावा बोल दिया। इम्प्लाइज के सही जवाब न देने से गुस्साई महिलाओं ने कुर्सी-मेजें पलट दी और तोड़फोड़ करनी। कागजात फाड़ डाले। मौजूद इम्प्लाई के साथ धक्का-मुक्की। वहीं जंगली देवी किदवई नगर फीडर, एच व एच-1 ब्लाक के लोगों की भीड़ पहुंच गई। यह देख इम्प्लाइज ने चैनल बन्द करने करने लगे। गुस्साए लोगों ने ताला डाल दिया। वहीं परशुराम वाटिका आर्य नगर के सामने भी गिरे पेड़ों व डैमेज हुए पोल व इलेक्ट्रिसिटी लाइनों को हटाकर नए पोल लगाने का काम होता रहा है। यहां के लोग बिजली पानी समस्या से जूझ रहे है। दयानन्द विहार सबस्टेशन में सोमवार की रात से ठप है। इस सबस्टेशन से जुड़े लोगों को जबरदस्त समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केस्को के चीफ इंजीनियर योगेश हजेला ने कहा कि टूटे पेड़ों की वजह से दिक्कत हो रही है। रात 11 बजे तक पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी।