RANCHI(21 छ्वह्वद्य4): एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोन्हा गए अभिषेक की फॉल में डूबकर मौत हो गई। सभी दोस्त जोन्हा फॉल में बर्थडे पार्टी और पिकनिक मनाने गए थे। खेलने के दौरान वॉलीबॉल दस फीट गहरे गढ्डे में चला गया, जिसे निकालने के लिए अभिषेक गया और वह डूब गया। वह बिहार के खगडि़या जिला का रहनेवाला था। उसकी उम्र 18 वर्ष थी। युवक अभिषेक कुमार सिन्हा पटना में रहकर कोचिंग क्लास करता था और रांची में आगे की पढ़ाई के लिए पता करने आया था।

अशोकनगर में रहते हैं दोस्त

बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार सिन्हा पटना के एक कॉलेज का स्टूडेंट था। ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद वह रांची में आकर पढ़ाई करनेवाला था। वह रांची में एडमिशन कराने के लिए आया था। खगडि़या के ही रहनेवाले बसंत का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए बसंत अपने दोस्त विभोत, सौमिक, आदित्य, आनंद और अजीत के साथ जोन्हा फॉल गया था। वहां खेल के दौरान जब वॉलीबॉल पानी में गया तो उसे निकालने के लिए अभिषेक पानी में उतर गया। उसे गड्ढे का अंदाजा नहीं था और वह डूब गया। घटना दिन के 11 बजे की है। पुलिस को इसकी सूचना 11.30 बजे मिली। अनगड़ा थानेदार जयगोविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

इंजीनियर हैं अभिषेक के पिता

थाना प्रभारी जयगोविंद गुप्ता ने बताया कि अभिषेक कुमार के पिता का नाम विनोद कुमार है। वह पेशे से इंजीनियर हैं और खगडि़या में ही रहते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

बिन आई कार्ड के सिम बेचा तो खैर नहीं

अब बिना आईडेंडिटी कार्ड के सिम बेचनेवाले दुकानदारों की दुकानें सील की जाएंगी। यह निर्णय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहीं। डीआईजी ने कहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि अबतक ाूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला में जितने ाी पीएलएफआई के मेंबर्स पकड़े गए हैं, वे साी फेक आईडेंडिटी के आधार पर लोगों, व्यवसायियों को फोन करते थे और उनके लेवी की मांग करते थे। केवल ाूंटी में 75 क्रिमिनल्स पकड़े गए हैं। डीआईजी ने कहा कि इस बाबत 25 जुलाई को इन जिलों के मोबाइल और सिम डिस्ट्रीयूटर डीएसपी के नेतृत्व में आएंगे, जिन्हें बकायदा कानूनी और सामाजिक हित में ऐसा करने से रोका जाएगा। डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 50 से अधिक सिम बेचनेवाले दुकानदारों की जानकारी डिस्ट्रीयूटर देंगे। जो इंफॉर्म नहीं करेंगे उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।