ALLAHABAD: चार साल पहले घोषित भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से खफा अभ्यर्थियों ने फ्राइडे को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के दफ्तर पर हमला बोल दिया। पत्थरबाजी के चलते वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले बोर्ड दफ्तर की खिड़कियों पर लगे कांच टूट गए। अलग बात है कि इतने के बाद भी अभ्यर्थियों का सामना किसी जिम्मेदार अधिकारी से नहीं हुआ। उन्हें निराश ही वापस लौटना पड़ गया।

बता दें कि, टीजीटी-पीजीटी ख्0क्क् की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। अभ्यर्थी कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। इससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फ्राइडे को किया गया प्रदर्शन इसी का हिस्सा बताया जा रहा है।

एचजेएस प्री परीक्षा का परिणाम घोषित, क्8क्8 सफल

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उप्र एचजेएस (प्रा.) परीक्षा ख्0क्क् का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल क्8क्8 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं। घोषित रिजल्ट में शामिल ख्0ब् अभ्यर्थियों का परिणाम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा। इन्हें हाई कोर्ट के आदेश से प्रोविजनल रूप में परीक्षा में बैठने दिया गया था। परीक्षा परिणाम हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसकी जानकारी निबंधक (चयन एवं नियुक्तियां) ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।