1द्बद्भड्ड4.ह्यद्धड्डह्मद्वड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर की लाइफलाइन कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी में काई, घास और जलकंदरी ज्यादा होने से पानी दूषित हो रहा है। बता दें कि शहर के साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और गोलमुरी में स्वर्णरेखा नदी से ही सप्लाई की जाती है। नदी से हर दिन 350 मिलियन लीटर की औसतन कच्चा पानी निकाला जाता है। नदी में विभिन्न प्रकार की अशुद्धियां शहर के लोगों को बीमार बना सकती है। मानगो प्लांट से कच्चा पानी पीने योग्य बनाने के लिए साकची और विष्टुपुर फिल्टर वाटर प्लांट में भेजा जाता है। जहां से पानी को फिल्टर कर उसे पीने योग्य बनाया जाता है।

शहर में कहा-कहां है सप्लाई

शहर में स्वर्णरेखा का के पानी की सप्लाई साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, भालूबासा, बारीडीह, टुइलाडुंगरी, एग्रिको, भुइयाडीह, गोलमुरी, टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस आदि इलाके में पानी की सप्लाई की जाती है।

दूषित पानी पीने से होती यह बीमारियां

डॉक्टरों के मुताबित दूषित पानी पीने से थॉयराड, कॉलरा, ज्वांइडिस, टायफाइड, दातों की बीमारी होती है। शहर में पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से हड्डियों के रोग हो जाते हैं।

नहीं हो रही पूरी सप्लाई

शहर में जनता की मांग के अनुरूप पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। शहर की 12 लाख आबादी को 200 मिलियन लीटर पानी की खपत है। जिसमें 150 मिलियन लीटर पानी की ही सप्लाई हो पा रही है। ऐसे में शुद्घ पानी देना सरकार के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

शहर में स्वर्णरेखा नदी से निकाले गए कच्चे पानी से पूरे शहर में सप्लाई की जाती है। स्वर्णरेखा नदी से मानगो पंपिंग स्टेशन से पानी लिफ्ट किया जाता है। नदी में काई जमी होने से पानी दूषित हो रहा है प्रशासन को काई साफ कराना चाहिए।

-अमित सिंह, साकची

शहर को पीने का पानी मुहैया कराने वाली स्वर्णरेखा नदी को दोनों किनारों को बंद कर देना चाहिये, जिससे नदी में कोई भी गंदगी नहीं डाल सकें। दोनों तरफ से बंद होने पर नदी साफ रहेगी, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

-सूर्यभान, गोलमुरी

नदी में काई और जलकेशरी होने से नदी का पानी दूषित हो रहा है। प्रशासन को चाहिये कि पानी का पैसा लिया जाता है इसके लिए लोगों को साफ और स्वच्छ पानी की सप्लाई की जानी चाहिए।

-गोवर्धन प्रसाद, कदमा

नदी में पानी कम होने से गंदगी ज्यादा हो रही है। नदी में काई जमने से पानी दूषित होने की संभावना है। नदी की सफाई कराई जानी चाहिए जिससे शहर के लोगों को साफ पानी मिल सके।

-सतेंद्र कुमार, बिष्टुपुर

प्रशासन की ओर से पहले भी काई की सफाई का आदेश दिया गया था। जल्द ही रिमाइंडर भेजकर स्वर्णरेखा नदी की सफाई कराई जाएगी।

-माधवी मिश्रा, एसडीओ, धालभूमगढ़