RANCHI रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडीडेट सुबोध कांत सहाय ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन टयूज्डे को दोहपर ख् बजे 'आपकी आवाज, हमारा संकल्प' नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने रांची की जनता से अपील की कि वह साल क्97ब् से रांची की सेवा कर रहे हैं। घोषणा पत्र में सुबोध कांत सहाय ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के साथ ही इस बार चुनाव जीतने पर जनता के लिए क्या करेंगे, इसका लेखाजोखा प्रस्तुत किया है। घोषणा पत्र में उन्होंने रांची की जनता से कुल फ्क् वादों किए हैं।