दोनों ने तमिलनाडु में रचाई शादी

जी हां तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमनी ने हाल ही में इटली की रहने वाली फ्लाविया से शादी रचाई है। नागरकोईल में सुब्रमनी और फ्लाविया ने हिंदु रीति रिवाज के अनुसार शादी करने के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया है। यह शादी काफी चर्चा में बनी है। शादी के समय फ्लाविया काफी खुश नजर आ रही थीं। सुब्रमनी का कहना है कि उन दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी की है। वहीं फ्लाविया का कहना है कि उन्हें भारत की संस्कृति से बेहद लगाव है। वह खुद को लाल जोड़े में एक भारतीय बहू के रूप में देखकर काफी गौरन्वावित महसूस कर रही हैं।

ऐसे चीन बना इनके प्यार का गवाह

सुब्रमनी और फ्लाविया की लव स्टोरी बड़ी रोचक है। पेशे से इंजीनियर सुब्रमनी चीन की एक भारतीय सॉफ्टवेयर फर्म में काम करते हैं। इस दौरान वह चीन में एक एक ईवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर उनकी मुलाकात इटली की रहने वाली फ्लाविया ग्युलियनेली से हो गई। खास बात तो यह है कि फ्लाविया भी चीन में ही जॉब करती हैं। ऐसे में इनकी यह मुलाकात धीरे-धीरे बढ़ती गई और देखते ही देखते ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। कई मुलाकातों के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों ने अपने माता-पिता को इस रिश्ते लिए तैयार कर शादी रचा ली।

जुल्मी निकल रहे NRI सैंया भारत में फोन कर मदद मांग रहीं ये बेटियां, शादी से पहले ऐसे करें इनकी पड़ताल

National News inextlive from India News Desk