JAMSHEDPUR: ईचागढ थाना क्षेत्र के टीकर स्थित सेरेंगडीह के एक प्राइवेट स्कूल सेंटेक इंग्लिश स्कूल के ओनर व प्रिंसिपल राजीव प्रताप ने गुरुवार की रात पत्नी रिंकी देवी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल परिसर के एक कमरे से रिंकी देवी की क्षत-विक्षत लाश और फंदे से लटका राजीव प्रताप का शव बरामद किया है। कमरे से खून में सनी एक कुल्हाड़ी भी मिली है, जिससे प्रिंसिपल ने पत्नी की हत्या की गई। हत्या के बाद आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं पाया है।

पत्नी संग चला रहे थे आवासीय स्कूल

ईचागढ़ थाने के प्रभारी रायतु होनहागा ने बताया कि सेरेंगडीह में पिछले भ् साल से हजारीबाग निवासी राजीव प्रताप (फ्भ्) और उनकी पत्नी रिंकी देवी (ख्8) के साथ मिलकर सेंटेक इंग्लिश स्कूल नाम से आवासीय स्कूल चला रहे थे। इसमें फ्भ् स्टूडेंट पढ़ते हैं। प्रताप का परिवार स्कूल कैंपस में ही रहता था। दोनों के तीन बेटी और एक बेटा है।

रसोइया ने दी पुलिस को सूचना

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हास्टल की रोसइया ने प्रिंसिपल का कमरा बंद देख आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। उसने पुलिस को कमरे बंद होने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाश बरामद की।

बॉक्स

सभी ने एकसाथ खाया था मछली-भात

थाना प्रभारी ने बताया कि हर सप्ताह की तरह गुरुवार की रात भी स्कूल में मछली बनी थी। रात में स्कूल के सभी स्टॉफ और बच्चों ने एक साथ भोजन किया था। उस समय तक स्थिति सामान्य थी। खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह उठने पर प्रिंसिपल का कमरा बंद मिला। बाद में कमरे से दोनों की लाश मिली। रायतु होनहागा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों मिलजुल कर स्कूल चला रहे थे। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।