मायके से कई बार बुलाने के बावजूद नहीं आ रही थी पत्‍‌नी

किराए के मकान में रह कर शहर में करता सब्जी बेचने का काम

ALLAHABAD: पत्‍‌नी के गम में एक अधेड़ ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी था। पिछले तीन वर्षो से वे यहां शहर में किराए के मकान में रहा रहा था। घटना के बाद उसके मकान मालिक व पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ के बाद लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

कमरे में लटकती मिली लाश

सुल्तानपुर जिले के लंबुआ थाना स्थित मझुई गांव निवासी पन्ना लाल मोर्या (40) यहां ओम गायत्री नगर के रहने वाले उमेशचन्द्र भारती के मकान में किराए पर रहता था। बताते हैं कि शादी के बाद करीब सात वर्ष से पत्‍‌नी मायके चली गई थी। हालांकि वह पत्‍‌नी को बुलाने का प्रयास कई बार किया। मगर वह उसके पास नहीं आना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह काफी दु:खी और परेशान रहता था। कई बार उसने अपने दोस्तों से भी इस बात का जिक्र किया था। शनिवार शाम पन्ना लाल सब्जी बेचकर कमरे पर लौटा। इसके बाद उसने भोजन बनाकर खाया और फिर सो गया। रविवार सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक उमेश को शक हुआ। वह कमरा खुलवाने का प्रयास किए मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। किसी प्रकार की सुगबुहाट न होने पर वह परेशान हो गया। लोगों ने इस बात की जानकारी कर्नलगंज पुलिस को दी.सूचना पाकर पहुंची पुलिस किसी प्रकार लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी। कमरे में घुसते ही पुलिस ने देखा कि पन्ना लाल का शव नायलान की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने कमरे की छानबीन की गई। मगर कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं नहीं मिला।

वर्जन

लोगों ने बताया है कि वह पत्‍‌नी के गम में काफी परेशान था। यही वजह थी कि उसने सुसाइड कर लिया। उसके मौत की सूचना परिवार वालों दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।

मनोज तिवारी, इंस्पेक्टर कर्नलगंज