ऐसी है जानकारी
खबर है कि फ्लोरिडा निवासी एक श्मिट परिवार के सदस्यों के साथ ये वाक्या हुआ। ऐसा लगता है जैसे उनकी सालों की मेहनत सफल हो गई हो। दरअसल उन्हें 18वीं शताब्दी में फ्लेरिडा के समुद्र तट पर डूबे एक स्पेनिश जहाज के मलबे से करीब 6.38 करोड़ रुपये की सोने की मूर्तियां मिली हैं। जानकारी दी गई है कि फ्लोरिडा निवासी रिक और लिजा अपने दो बच्चों के साथ बीते दो साल से इस डूबे हुए जहाज के मलबे की खोज कर रहे थे। वे इसके मलबे की खोज इसलिए कर रहे थे क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उस जहाज में खजाना था। जहाज को ढूंढने का काम वे एक नांव से करते थे।

इन्होंने दिया साथ
अपनी खोज के बारे में इन लोगों ने बताया कि ये लोग हर साल गर्मियों के मौसम में अपना खोज अभियान शुरू करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी इस खोज में 1715 फ्लीट-क्वीन्सज्वेल्स LLC उनका साथ दे रही है। इस मलबे को ढूंढने के क्रम में इस साल जून में उनके 27 साल के बेटे एरिक को इसके मलबे से एक 40 फिट लंबी सोने की चेन मिली है। इसके अलावा उन लोगों को मलबे से कुल 51 सोने के सिक्के भी मिले हैं। इनके अंदर जैतून का फूल छिपा हुआ है।
 
मिला है एक दुर्लभ सिक्का
मलबे में मिले इन सब सामानों में सबसे ज्यादा नायाब चीज है दुर्लभ सोने का सिक्का। इस सिक्केका नाम ट्रिसेन्टेनियल रॉयल है। बताया जाता है कि इस सिक्के को स्पेन के राजा फिलिप के लिए तैयार किया गया था। इस सिक्के में सन् 1715 की तारीख छपी हुई है। इस सिक्के को लेकर ये भी माना जा रहा है कि इसकी कीमत 5 लाख डॉलर के आसपास है।

जानकारों का ये है कहना
इसको लेकर एक जानकार ने बताया कि जितनी भी अनमोल वस्तुएं मिली हैं, ये सभी वस्तुएं बेचने के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शनी के लिए हैं। बताते चलें कि यहां जिस जहाज के डूबने की बात हो रही है, उसके डूबने की घटना पर कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं और कई किताबें भी लिखीं जा चुकी हैं। इस घटना को करीब 300 साल बीत चुके हैं। इतने लंबे अर्से बाद किसी को इसके मलबे से पहली बार खजाना निकालने में सफलता मिली है।

खजाने का होगा आधा-आधा हिस्सा
इस जहाज के बारे में और बताया गया कि ये जहाज क्यूबा से स्पेन की ओर जा रहा था। जहाज में स्पेन की रानी का करोड़ों का खजाना भरा था, लेकिन समुद्र में अचानक हरीकेन तूफान के आने से जहाज पलट गया और जहाज में सवार सभी लोग मारे गए। इसी के साथ जहाज का सारा खजाना समुद्र तल में बिखर गया। ये भी बताया गया है कि जिस समय ये जहाज डूबा था, उस समय इसमें 400 मिलियन डॉलर का सामान जा रहा था। अब फेडरल स्टेट कानून के अनुसार मलबे में पाई गई वस्तुओं का 20 प्रतिशत हिस्सा फ्लोरिडा के स्टेट म्यूजियम में रखा जाएगा। बाकी का हिस्सा ब्रिस्ब्रेन की कंपनी व श्मिट फैमली आपस में आधा-आधा बांट लेगी।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk