- हिन्दुस्तानी एकेडमी में संगीत संध्या में बही कविताओं की बयार

- सामाजिक संस्थाओं ने निराला के प्रति अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ALLAHABAD: महाकवि सूर्य कांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर साहित्य प्रेमियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आरोही साहित्यक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडमी में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत डॉ। सुधांशु मालवीय द्वारा काव्य प्रस्तुति से हुई। उन्होंने समर करो जीवन में, जन के लिए कभी और निराला की प्रमुख रचनाओं में शुमार जला दे जीर्ण शीर्ण प्राचीन, क्या करूंगा तन जीवन हीन की प्रस्तुति दी। दूसरे कवियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन आरोही मंच की संयोजिका सुमनलता शुक्ल ने किया।

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रीय युवा कांतिकारी मोर्चा की ओर से भी महाकवि को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मोर्चा के मेंबर्स ने दारागंज स्थित सूर्य कांत त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने की। बताया कि खुद को मां सरस्वती का पुत्र मानने वाले निराला का जन्म बसंत पंचमी के दिन ही हुआ था।