होम टाउन रांची में अपनी फिल्म MS Dhoni-The Untold Story के प्रमोशन के दौरान जब रियल और रील लाइफ धोनी एक साथ स्टेज पर लोगों के सवालों का सामना कर रहे थे। तब दोनों ने एक दूसरे की तारीफ करने के साथ एक दसरे के साथ खूब मजाक भी किया। पहले महेंद्र सिंह धोनी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की क्रिकेट स्किल की तारीफ करते हुए मजाक किया कि मैने सुशांत को सलाह दी है कि वो सेलेब्रिटी लीग खेले तो सौ बॉल्स पर 100 रन तो वो जरूर बनाएगा। धोनी ने सुशांत की इस बात पर चुटकी ली, कि इसने फिल्म के दौरान मुझसे इतने सवाल पूछ़े कि मुझे पूरी तरह से पका दिया।

 

 

 

तभी सुशांत से धोनी के संबध में एक सवाल दागा गया। पहले उन्होंने धोनी की क्रिकेट स्किल और वर्तमान में जीने की उनकी सोच की जमकर तारीफ की। इसके बाद उन्होंने धोनी के (सवाल पूछने वाले) मजाक का ऐसा जवाब दिया कि धोनी फ्लैट हो गए। अपनी रांची विजिट के दौरान सुशांत सिंह धोनी के घर भी गए। जहां उन्होंने धोनी की नन्हीं से बेटी जीवा के साथ खेलकर खूब मस्ती की। सुशांत से इंस्टाग्राम पर खुद और जीवा की फोटो डालकर कमेंट किया कि जीवा की क्यूटनेस लाजवाब है जो हर एक को अलग अलग प्रभावित करती है।
जब सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी और जीवा के साथ की खूब मस्‍ती

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk