-मोदी ने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलता है कालाधन

PATNA:कालाधन गिरगिट की तरह रंग बदलता है। यह कभी जमीन, कभी शेल कंपनी, कभी गिफ्ट के रूप में सामने आता है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से कालाधन विरोध दिवस और नोटबंदी कि सालगिरह पर विद्यापति सभागार में कही।

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश मे क्000, ख्000 के नोट नहीं है। अमरीका में क्00 डॉलर, यूरोप में क्00 पौंड से ज्यादा के नोट नहीं हैं। लेकिन भारत में परिस्थिति से निपटने के लिए ख्000 के नोट जारी करना पड़ा। उन्होंने देश में क्000 और भ्00 के नोटों का चलन 8म् फीसद तक पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि नोटबंदी से बिचौलियों व दलालों पर अंकुश लगा है। कालाधन का विरोध करने वाले राजद-कांग्रेस इन्हीं दलालों व बिचौलियों के पक्ष में नोटबंदी का विरोध करते हुए काला दिवस मना रहे हैं। आरोप लगाया कि दलालों के भरोसे ही राजद-कांग्रेस राजनीति करती रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को लाभ होगा। भ्9 हजार करोड़ लोगों के खाते में विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे भेजी गई है। बिहार के एक राजनेता की संपत्ति सहित क्8फ्फ् करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त हुई। इससे ख्म् वर्ष में ख्म् संपत्तियों के मालिक बने नेता की बौखलाहट समझ में आती है। विदेशों से कालाधन लाने के लिए कई देशों से समझौते हुए। नोटबंदी अवधि में बिहार में सामान्य से ख्भ् हजार करोड़ अधिक जमा हुए। इसमें कालाधन भी है। नोटबंदी परिणाम है कि म्यूचुअल फंड में क्भ्भ् फीसदी तो एलआईसी के कारोबार में ब्म् फीसदी की वृद्धि हुई। बिहार में नोटबंदी के दौरान म् महीने में ब्ख् हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा हुए। इसमें ख्भ् हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन होने का अनुमान है। बैंक के लाखों ऐसे खातों की जांच हो रही है।

बकौल मोदी, नोटबंदी के दौरान लालू और कांग्रेसी नेताओं के भड़काने पर भी देश की जनता नहीं भड़की । देश से गरीबी मिटाने के लिए कालेधन के खिलाफ नरेंद्र मोदी ने युद्ध छेड़ दिया है। अभी नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ और कठोर कदम उठाएंगे।