रिमांड के दौरान मांगे ने लिया था सुशील मूंछ व उसके बेटे का नाम

सुशील मूंछ के बेटे टोनी ने किया पौढ़ी गढ़वाल में किया सरेंडर

Meerut। पुलिस ने सोहरका डबल मर्डर में वांटेड चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी के मुजफ्फरनगर स्थित मकान की कुर्की कर डाली। कुर्की होते ही सुशील मूंछ के बेटे टोनी ने पोढी गढ़वाल में सरेंडर कर दिया। जबकि सुशील मूंछ अभी तक पुलिस के हाथ लगा।

मांगे ने लिया था नाम

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी इनामी बदमाश सुशील मूंछ ने दोनों पक्षों का 15 लाख रुपये में समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। इसके बाद सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी के घर पर ही डबल मर्डर की योजना बनाई गई।

क्या था मामला

गत् 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन बदमाशों ने निच्छतर कौर व उसके बेटे बलविंद्र उर्फ भोलू पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में एक आरोपी तरूण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सरेंडर के लिए अर्जी

सुशील मूंछ ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दी है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि किसी भी सूरत में उससे सरेंडर नहीं कर दिया जाएगा। उससे सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेल हुई मेरठ पुलिस

परतापुर के डबल हत्याकांड में वांटेड सुशील मूंछ के बेटे टोनी ने कुर्की होते ही पौढी गढ़वाल के एक थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं इससे पहले इसी केस में मुख्य अभियुक्त मांगे ने दिल्ली में सरेंडर किया था। इसके साथ विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

सुशील मूंछ को सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी दबिश के लिए कई टीमें जुटी है।

मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ