भारत:

आईआईटी:

सुषमा स्वराज बोलीं कि भारत ने आईआईटी जैसे संस्थान तैयार किए हैं। दुनिया में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी कि आईआईटी का विशेष योगदान है। टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यहां के छात्र देश-विदेश तक इंजीनियरिंग की दुनिया में अपना हुनर दिखा रहे हैं।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

एम्स:

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज ने एम्स यानी कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का भी उदाहरण दिया है। यह एक ऐसा सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है जहां पर सिर्फ भारत ही पाकिस्तान से भी लोग इलाज कराने आते हैं। यहां पर हर गंभीर बीमारी का इलाज संभव है।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

आईआईएम:

सुषमा स्वराज ने आईआईएम का उदाहरण भी दिया। सुषमा का कहना है भारत ने आईआईएम यानी कि भारतीय प्रबंध संस्थान जैसे संस्थान बनाए हैं। देश में आज कई शहरों में आईआईएम स्थित हैं। यहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं, जो अर्थव्यवस्था व प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

स्पेस:

सुषमा स्वराज ने भारत के सुपरपॉवर होने में उसकी अंतरिक्ष तक की पहुंच का जिक्र किया। भारत ने इसरो यानी कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बनाया है। आज भारत अंतरिक्षा तक की यात्रा कर रहा है। जी हां भारत के विंग कमांडर राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री भी बन चुके हैं।

 

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

पाकिस्तान:  

लश्कर-ए-तैयबा:

पाकिस्तान के आतंक की फैक्ट्री होने का बड़ा उदाहरण लश्कर-ए-तैयबा नाम का यह आतंकी संगठन है। मुंबई में 26.11.2008 को हुए आतंकी हमले समेत इसने भारत पर कई बड़े आतंकी हमले किए हैं। लश्कर पाक के कई इलाकों में व पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवाद के ट्रेनिंग कैंप चलाता है।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

जैश-ए-मोहम्मद:

चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद यह भी पाकिस्तान का एक बड़ा आतंकी संगठन है। इस संगठन का नाम 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हमले में भी सामने आया था। इसका मकसद कश्मीर को भारत से अलग करना है। इसके लिए वह अक्सर ही आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

हक्कानी नेटवर्क:

हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन है लेकिन पाकिस्तान इसका एक बड़ा पनाहगार है। इसको लेकर यह भी साफ हो चुका है कि हक्कानी नेटवर्क अल कायदा से संपर्क रखता है। यह आतंकवादी संगठन भारत के अलावा दुनिया के कई दूसरे देशों में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देता है।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

हिज्बुल मुजाहिदीन:

हिज्बुल मुजाहिदीन भी पाकिस्तान के बड़े आतंकी संगठनों में से एक है। यह संगठन भी पाक के दूसरे संगठनों की तरह काफी सशक्त है। इसमें भी सैकड़ों की संख्या में आतंकी सक्रिय हैं। इसी साल अमेरिका ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन को वैश्विक आतंकी समूह के रूप में शामिल करने का ऐलान किया है।

पाकि‍स्‍तान आंतक की फैक्‍ट्री और भारत आईटी सुपरपॉवर,यूएन में सुषमा स्‍वराज ने द‍िए ये 8 उदाहरण

शौचालय का नाम 'इज्जत घर’ देख मस्त हुए मोदी

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk