-विरदोपुर में हुई घटना, मंडुवाडीह में भी पति से झगड़कर महिला ने खुद को लगाया आग, हालत गंभीर

VARANASI: सोमवार को शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पति से झगड़ा करने के बाद पत्नियों ने जानलेवा कदम उठा लिया। भेलूपुर के विरदोपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि मंडुवाडीह के शिवदासपुर में पत्‍‌नी ने खुद को आग लगा लिया। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

अक्सर होता था झगड़ा

विरदोपुर की रहने वाली हीरामनी देवी (ख्ख् वर्ष) पति अरविंद गोंड संग रहती थी। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति पत्‍‌नी में आये दिन विवाद होता था। सोमवार की सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। कुछ देर बाद पति अपने काम पर चला गया। इस बीच हीरामनी ने पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति लौटा तो पत्‍‌नी फंदे में झूलती मिली। वहीं शिवदासपुर की पुष्पा देवी (फ्भ् वर्ष) ने भी पति से झगड़ा करने के बाद खुद को आग लगा लिया। पति पास में ही चाय की दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस के लोगों ने उसे सूचना दी। घर पहुंचकर पति ने आग पर काबू पाया और पत्‍‌नी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।