VARANASI: बड़ागांव और मंडुवाडीह में मंगलवार को दो विवाहिताओं की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। बड़ागांव के बिसईपुर के कृष्ण कुमार की शादी ढाई साल पहले प्रियंका से हुई थी। मंगलवार को प्रियंका (ख्क् वर्ष) की लाश जली कंडीशन में घर के बाथरूम में मिली। प्रियंका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर और नंद के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं मंडुवाडीह के सिंधोरिया पोखरा के पास रहने वाले स्वतंत्र राय की पत्‍‌नी नीतू सिंह की भी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नीतू की मंगलवार को सीढि़यों से गिरने के कारण हालत खराब हुई और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि नीतू के भाई देवेन्द्र ने अपने जीजा पर ही बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

]]>