- अपने साथियों संग अमेठी से कानपुर आ रहा था, साथियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

KANPUR: झकरकटी बस अड्डे पर संडे सुबह युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसकी शिनाख्त रसूलाबाद निवासी नन्हे यादवव(24) के रूप में हुई, जोकि अमेठी स्थित एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था। चचेरे भाई के मुताबिक रात को वह अपने तीन साथियों संग कानपुर आ रहा था। रास्ते से ही उसने फोन किया की उसके साथी उसके संग मारपीट कर रहे हैं। जिसके बाद सुबह बस अड्डे पर उसका शव मिला। मौके पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने मनीष और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बस में लूटपाट की आशंका से इंकार किया। पुलिस इसे जहरखुारानी का मामला मान रही है। नन्हेलाल रसूलाबाद के बुझवा गांव में रहता था। दीवाली के मौके पर घर लौट रहा था। हालाकि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए और बिसरा प्रिजर्व किया गया है।