- अब तक 96 संभावित मरीज अस्पतालों में भर्ती

- मरने वाले दो संदिग्धों की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

DEHRADUN: दून में स्वाइन फ्लू के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। दून में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर ख्म् हो गई है। इनमें क्8 मरीज देहरादून के, भ् उत्तराखंड के अन्य जिलों के और फ् दूसरे राज्यों के शामिल हैं। अब तक म् मरीज स्वाइन फ्लू के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें से भ् देहरादून और क् पौड़ी का है।

इन मरीजों की पुष्टि

जिन चार नये मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, उनमें डोईवाला निवासी ख्भ् साल की अमृता का इलाज हिमालयन अस्पताल चल रहा है। आशुतोष नगर ऋषिकेश निवासी भ्ख् वर्षीय संजय कुमार जोशी को मैक्स में भर्ती किया गया है। रेशम माजरी डोईवाला की फ्भ् वर्षीय पूर्णिया देवी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। प्रेमनगर की एक साल की काव्या को भी स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, हालांकि दून अस्पताल में इलाज करवा कर उसे स्वस्थ्य होने के बाद घर भेज दिया गया है।

दो मृतकों की रिपोर्ट नेगेटिव

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में ख्0 जुलाई को सहारनपुर निवासी मोहम्मद आलम और ख्क् जुलाई को हरिद्वार निवासी संजय शर्मा की मौत हो गई थी। उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने के कारण उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की मौत के बाद आई रिपोर्ट में दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जौलीग्रांट में सबसे ज्यादा मरीज

स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती हैं। वर्तमान में यहां क्भ् ऐसे मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब् मरीज अब तक भर्ती हुए हैं, जबकि महंत इंदरेश और मैक्स अस्पताल में ख्-ख् और सिनर्जी अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक मरीज भर्ती है।

9म् मामले अभी संदिग्ध

विभिन्न अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू के संभावित 9म् मरीज भर्ती किये गये हैं। इनमें ब्9 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि ख्क् मरीजों की रिपोर्ट अभी आनी है। पिछले दो दिनों में क्8 नये संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

डेंगू के फिलहाल ख् मामले

डेंगू का फिलहाल कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। पिछले दिनों दो मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अब तक डेंगू संभावित करीब भ्00 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।