- एक और को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि, पीडि़तों की संख्या 27 हुई

DEHRADUN : स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई। दोनों का हिमालयन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अस्पताल ने दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस बीच एक और मरीज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर ख्7 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती दो और संदिग्ध मरीजों का सैंपल गुरुवार को जांच के लिए भेजा गया।

जौलीग्रांट में भर्ती थे दोनों

स्वाइन फ्लू के जिन दो संदिग्ध मरीजों की मौत हुई, वे दोनों हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती थे। बृजराज कॉलोनी ऋषिकेश निवासी भ्ख् वर्षीय प्रमोद कुमार को क्भ् जुलाई से बुखार की शिकायत थी। उन्हें ख्ब् जुलाई को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आने के बाद बुधवार को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उधर ज्वालापुर हरिद्वार निवासी ब्ख् वर्षीय दीपक को ख्ख् जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

दो और संदिग्ध मरीज भर्ती

हिमालयन अस्पताल में दो और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। सहारनपुर निवासी फ्0 साल के नदीम और बैरागीवाला देहरादून निवासी ख्9 वर्षीय जुल्फिकार में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाये जाने के बाद गुरुवार को उनका सैंपल टेस्ट करने के लिए भेज दिया गया।

डेंगू संभावितों की संख्या ब्7 हुई

इस सीजन में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किये गये डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या ब्7 हो गई है, हालांकि अब तक ख् मरीजों को ही डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक ब्भ् वर्षीय मो। अख्तर बिजनौर यूपी के और दूसरा क्ब् वर्षीय आकाश रोशनाबाद हरिद्वार के हैं। दोनों को दून अस्पताल में भर्ती किया गया था।