-पीएमसीएच के डॉक्टरों पर पेशेंट ने लगाया एडमिट नहीं करने का आरोप

-प्रिंसिपल ने कहा टेस्ट पॉजिटिव लेकिन लक्षण नहीं, घर पर भी इलाज संभव

PATNA : स्टेट के सबसे बडे़ गवर्नमेंट हॉस्पीटल पीएमसीएच में स्वाइन फ्लू के मरीज को एडमिट नहीं किया गया। डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। इस बात की शिकायत पेशेंट शशांक शाह (फ्ख्) ने की। उसने आरोप लगाया कि उसके पास स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव रिपोर्ट है इसके बावजूद उसे एडमिट नहीं किया गया। जानकारी हो कि शशांक शाह रामचंद्र शाह का पुत्र है जो कि कुरथौल, नाथुपुर पंचायत का रहने वाला है।

गले में खराश है तो एडमिट होने की जरूरत नहीं

प्रिंसिपल डॉ एसएन सिन्हा ने कहा कि वह स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव पेशेंट जरूर है लेकिन फिलहाल उसे केवल गले में खराश है। इस आधार पर उसे एडमिट करने की जरूरत नहीं है। वह घर पर भी इलाज करा सकता है।

ख्0 बेड का है वार्ड

प्रिंसिपल डॉ एसएन सिन्हा ने कहा कि यहां स्वाइन फ्लू के लिए अलग से ख्0 बेड का वार्ड है। जिसमें केवल स्वाइन फ्लू के पेशेंट ही होंगे और क्लिीनिकली जो खास कैटेगरी में होंगे उन्हें ही एडमिट किया जाएगा।