RANCHI : अगर आप स्वाइन फ्लू के जांच के लिए रिम्स जा रहे है तो आपको पूरे हॉस्पिटल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। हॉस्पिटल में मैनेजमेंट के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं कई लोगों को तो यह भी जानकारी नहीं है कि स्वाइन फ्लू क्या है। ऐसे में रिसेप्शन पर पूछने पर आपको गलत जानकारी दी जा रही है। जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल का चक्कर लगाना पड़ सकता है और आपका समय बर्बाद होगा। राजधानी के सबसे बड़े हॉस्पिटल में इस तरह की लापरवाही बदहाली को दर्शाता है। जिससे परेशानी तो पेशेंट्स को होती है।

गलत जानकारी मिलने से लगाते रहते है चक्कर

रिम्स में आने वाले स्वाइन फ्लू के सस्पेक्टेड पेशेंट्स के लिए कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले पेशेंट्स को काफी भटकना पड़ता है, वहीं सही जानकारी नहीं मिलने से उनका काफी समय घूमने में बर्बाद हो जाता है।

पहले भी भटकता रहा था मरीज

मंगलवार को भी रिम्स में एक सस्पेक्टेड पेशेंट संतोष जायसवाल अपनी स्वाइन फ्लू की जांच कराने आया था। लेकिन गलत जानकारी की वजह से पहले तो उसे ओपीडी भेज दिया गया। उसके बाद वहां से उसे माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में भेज दिया गया। काफी देर यहां-वहां भटकने के बाद जब वह आइसोलेशन वार्ड पहुंचा तो वहां भी तत्काल उसकी जांच नहीं की गई। जांच के लिए पहले उसे एडमिट होने को कहा गया।

वर्जन

स्वाइन फ्लू चेकअप के लिए इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्था की गई है। सभी को यह जानकारी है कि कौन सा वार्ड कहां है। ऐसे में अगर किसी ने गलत जानकारी दी तो यह उसकी गलती है।

डॉ। एसके चौधरी, डायरेक्टर, रिम्स

चेशायर होम में मनाई गई होली

बरियातू स्थित चेशायर होम में बुधवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें वहां रहने वाले बच्चों और बुजुर्गो को गुलाल लगाकर होली मनाई गई। साथ ही संघ की ओर से सभी के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई थी। संघ के शिया बिहारी ने बताया कि इस बार हमने चेशायर होम के लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया। यहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का अलग ही आनंद है। इस मौके पर महासचिव मदन प्रसाद, सह सचिव शिया बिहारी, मारु खान, नीरज, प्रकाश, राजेश समेत कई लोग मौजूद थे.े