4 इंच की है डिस्प्ले
स्वाइप कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन Swipe Konnect Neo 4G में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड का लेटेस्ट लॉलीपॉप ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.5 GHz Quad core प्रोसेसर मिलेगा। वहीं Swipe Konnect Neo 4G में आपको 512एमबी रैम मिलेगी। अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 4 जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी।
5 एमपी का रियर कैमरा
स्वाइप कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट Swipe Konnect Neo 4G को काफी स्टाईलिश बनाया है। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। इसमें आपको 5 एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। इसके साथ ही 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो इसमें आपको 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। इस फोन में आपको 1800mAH की बैटरी मिलेगी। यह फोन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन :
Model | Swipe Konnect Neo 4G |
Sim | Dual-SIM |
Display | 4-inch (480 x 854 pixels) IPS display |
Memory | RAM 512MB, ROM 4GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 4G, 3G,Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 1.3, Rear – 5MP |
OS | Android 6.0 OS |
CPU | Quad core, 1.5 GHz |
GPU | Adreno 530 |
Battery | 2000mAh |
Price | Rs. 2,999 |