सांकेतिक विवाह रचाया था
जी हां उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांकेतिक विवाह करने वाली महिला नीतू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। नीतू सिंह ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में सीएम योगी के आगमन पर उनका काफिला रोकने का प्रयास किया था। नीतू के साथ उनकी तीन सहेलियों को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। बतादें कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह इधर काफी समय से मानदेय बढ़ाने सहित तेरह मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ उनकी दूल्हन बन कर शादी रचाई थी। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नैमिषारण्य आगमन पर नीतू सिंह ने शादी का जोड़ा पहन अपनी सहेलियों के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया, जो उन्हें भारी पड़ गया।

cm योगी की दुल्‍हन‍िया ससुराल की जगह पंहुची जेल,म‍िलें pm मोदी और राहुल गांधी की दुल्‍हनों से

प्रधानमंत्री मोदी से करेगी शादी
बतादें कि अभी बीते अक्टूर में एक जयपुर की एक 40 वर्षीय महिला काफी चर्चा में रही है। वह दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरने पर बैठी थी। वह यहां पर 8 सितंबर से जंतर मंतर पर धरना दे रही थी। एक 20 साल की बेटी मां इस महिला ने अपना ओम शांति शर्मा बताया था। उसका कहना था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती है। उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह से ठीक है। उसने ये फैसला पूरे होशो हवास में लिया है। प्रधानमंत्री से शादी का मकसद यह है कि वह नरेंद्र मोदी की बहुत इज्जत करती है, उनका अकेलापन उससे देखा नहीं जाता है। वह मोदी जी को उपहार देने के लिए वह अपनी जमीन बेचने को भी तैयार है। वह जंतर मंतर से तभी हटेगी जब वह प्रधानमंत्री से मिल लेगी। उसे पीएम मोदी के सपने आते हैं।

cm योगी की दुल्‍हन‍िया ससुराल की जगह पंहुची जेल,म‍िलें pm मोदी और राहुल गांधी की दुल्‍हनों से

राहुल गांधी की बनेगी दुल्हनिया
बीते साल नवंबर में राहुल गांधी की दुल्हनिया भी काफी चर्चा में रही है। राहुल की दुल्हनिया बनने की जिद पर अड़ी यह महिला इलाहाबाद की थी। पदमा देवी नाम की इस महिला को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह में हिरासत में लिया गया था। जयंती समारोह में राहुल अपनी मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ पहुंचे थे। यहां पर वह महिला राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि वह राहुल से मिलकर शादी का प्रस्ताव देगी। इस महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह कुछ भी मानने को नहीं तैयार थी। माहिला का दावा था कि वो अमेठी में राहुल गांधी से एक नहीं दो बार मिल चुकी है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि महिला का कहना है कि करीब 12 साल पहले एक आकाशवाणी हुई थी। इसमें यह साफ हुआ था कि वह राहुल की दुल्हनिया बनेगी, उसके बाद ही राहुल गांधी की किस्मत खुलेगी।

cm योगी की दुल्‍हन‍िया ससुराल की जगह पंहुची जेल,म‍िलें pm मोदी और राहुल गांधी की दुल्‍हनों सेCRPF जवान ने 4 साथियों को गोलियों से भूना, पहले भी साथियों के दुश्मन बने जवान उठ रहे सवाल

National News inextlive from India News Desk