BAREILLY: दूरदर्शन पर प्रसारित जाकिर हुसैन के विज्ञापन में 'वाह ताज' कहने वाला एक बच्चा तो आपको याद ही होगा। जिसने जाकिर हुसैन के साथ महज 10 वर्ष की उम्र में विज्ञापन में ताल छेड़ी थी। जो अब देश विदेश तक पहुंचकर उन्हें सुरों का सरताज बना दिया है। हम बात कर रहे हैं आदित्य कल्याणपुर की। जो कहते हैं बॉलीवुड के बजाय हॉलीवुड मूवीज के बैकग्राउंड में क्लासिकल म्यूजिक का ज्यादा प्रयोग होता है। थर्सडे को वह बरेली आए और खानकाह-ए-नियाजियापर हाजिरी दी।

 

'मेरे ढ़ोलना' यादगार रहा

भूल भुलैया मूवी में 'मेरे ढ़ोलना' संगीत पर तबले की धुन देकर विद्या बालन को थिरकाने वाले आदित्य कल्याणपुर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी भूमिका को कैटी पेरी के 'महान प्रेमियों' पर उनके बहु प्लैटिनम एलबम प्रिज्म से सुना जा सकता है. बताया कि रोलिंग स्टोन्स कीथ रिच‌र्ड्स के साथ रिकॉर्ड किया है। ऑस्कर और ग्रैमी जीतने वाले संगीतकार एआर रहमान के साथ 'स्लमडॉग मिलिनियर' में काम किया है। बताया कि संगीत के गुरु उस्ताद अल्लाह रखा खां रहे हैं। पंजाब घराने से ताल्लुक रखने वाले आदित्य जाकिर हुसैन को भी गुरु मानते हैं।

 

 

 

बदल गया है म्यूजिक ट्रेंड

क्लासिकल म्यूजिक की शुरुआत भले ही भारत में हुई हो, लेकिन अब वह विदेश में ज्यादा सुना जाता है। वेस्टर्न कल्चर हावी होने से क्लासिकल की परंपरा अब दम तोड़ रही है। कुछ संगीतकार हैं लेकिन ज्यादातर म्यूजिक फ्यूजन पर काम कर रहे हैं. आदित्य का कहना है कि बॉलीवुड में जहां वेस्टर्न म्यूजिक प्रयोग हो रही है तो वहीं हॉलीवुड मूवीज में क्लासिकल ज्यादा प्रयोग हो रहा है। बताया कि मुंबई से दिल्ली जाते समय खानकाह पर हाजिरी देने आए हैं, इसके बाद दिल्ली से विदेशों में परफॉर्मेस देने रवाना हो जाएंगे। खनकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां ने बताया कि 18 वर्षो से लगातार आदित्य खानकाह पर हाजिरी दे रहे हैं।

National News inextlive from India News Desk