ऐसा बताते हैं शाह के एजेंट
ऐसे मशहूर पाकिस्तानी सिंगर ताहिर शाह के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। ऐसा लगता है जैसे इनका हुनर ही इनका दुश्मन बन गया है। ताहिर शाह के एजेंट ने इस बात की जानकारी दी है कि फिलहाल उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया है। इसके पीछे कारण बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी।

पढ़ें इसे भी : जरा देखिए मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी को हराने वाली खूबसूरत बला के नाज-नखरे

छोड़ दिया कराची
खबर है कि 'एंजल' सिंगर ने बीते दिन कराची छोड़ दिया है। इनके एजेंट ने बताया कि पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर ताहिर शाह, जो संगीत के जरिए प्यार का संदेश फैलाते हैं। उन्हें ही मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इनको पाकिस्तान की पहली ऑनलाइन फिल्म में लॉन्च किया गया था। इसके बावजूद शायद नफरत करने वालों को शायद यह भी पसंद नहीं आया।

पढ़ें इसे भी : मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक भी नहीं देगी ट्रंप का साथ

सरकार को भी बताया कारण
शायद यही कारण रहा होगा, जिसकी वजह से उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से परेशान हो गए थे कि लाख कोशिश के बाद भी सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही थी। इस वजह से फाइनली उन्होंने ही पाकिस्तान छोड़ने का पक्का इरादा कर लिया।

पढ़ें इसे भी : क्रिसमस पर व्हाइट हाउस में ही बना दिया ओबामा को 'मामू'

International News inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk