- रमजान के पाक महीने में रात आठ से 10 बजे तक नमाजियों के लिए खुलेगा ताज

आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल पूर्णिमा के दौरान ही पांच दिन के लिए रात को खुलता है। लेकिन साल में एक महीना ऐसा आता है जब पूरे महीने ताजमहल रात को खुलता है। रमजान का पाक महीना 26 या 27 मई से शुरू होने जा रहा है और रात को नमाज अदा करने के लिए ताज रात को भी खोला जाएगा।

तरावीह की नमाज होगी अदा

रमजान के दौरान रात को तरावीह की नमाज अदा की जाती है। यह नमाज मस्जिद में ही अदा होती है, इसके लिए ताज में भी इस नमाज को अदा करने के लिए नमाजियों के लिए रात को एंट्री दी जाती है। इसके लिए रात को आठ से 10 बजे तक ताज में नमाज अदा की जा सकेगी। चांद दिखने पर 26 या 27 मई को रमजान की नमाज अदा की जा सकेगी।

दक्षिणी गेट से होगी एंट्री

नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की दक्षिणी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले नमाज अदा करने वाले हर व्यक्ति का रजिस्टर में नाम-पता नोट किया जाएगा और एक टोकन दिया जाएगा। यह टोकन वापसी के दौरान वापस लिया जाएगा।