एफिलटॉवर से भी 56 मीटर ऊंचा

हाल ही में दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल खुला है। होटल गेवोरा 75 मंजिला इमारत में बना है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से ज्यादा है। होटल गेवोरा पेरिस के एफिल टावर से भी 56 मीटर ऊंचा है।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोरा

जेडब्लू मेरियट मार्किस से भी आगे

इतना ही नहीं यह होटल अब तक दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले होटल जेडब्लू मेरियट मार्किस से भी आगे निकल गया है। जेडब्लू मेरियट मार्किस की ऊंचाई 355 मीटर और इसकी 356 मीटर है।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोरा

यहां से बुर्ज खलीफा साफ नजर आता

गेवोरा होटल देखने में बेहद खूबसूरत है। इसकी पूरी बिल्िडंग गोल्डन कलर में बनी है। इस होटल में सोने के दरवाजे लगाए गए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यहां से बुर्ज खलीफा साफ नजर आता है।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोरा

गोल्ड प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स से एंट्री

इस होटल के अंदर जाने के लिए एंटरेंस बेहद अलग और अनोखा है। गोल्ड प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स से गेस्ट अंदर दाखिल होंगे। यहां से गुजरने वालों की नजर इसकी खूबसूरती पर अपने आप अटक जाती हैं।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोरा

होटल में रेस्टोरेंट हेल्थ क्लब, जकूजी

गेवोरा होटल में बने 528 कमरे बेहद आलीशान और खूबसूरत हैं। इस होटल का सबसे छोटा कमरा भी 43 मीटर स्वेयर का है। यहां पर 4 रेस्टोरेंट के अलावा हेल्थ क्लब और जकूजी भी बना है।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोरा

356 मीटर ऊंचे पूल से दिखता शहर

इसके अलावा यहां 71वें मंजिल पर लग्जरी स्पा स्थित है। यहां ओपन एयर पूल डेक भी है। होटल की छत पर बना पूल बार बेहद अलग है। 356 मीटर ऊपर बने पूल से पूरा शहर नजर आता है।

एफ‍िल टॉवर हुआ छोटा,बेहद खूबसूरत है सोने के दरवाजों वाला दुन‍िया का सबसे ऊंचा होटल गेवोराPM मोदी पहुंचे ओमान, वहां के सुल्तान की दौलत सुन उड़ जाएंगे होश, भारत से भी है गहरा कनेक्शन

International News inextlive from World News Desk