JAMSHEDPUR: टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया। कर्मचारी कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। बुधवार को सुबह नौ बजे से चुनाव शुरू हुआ, जो सायं चार बजे तक चला। नौ निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए थे।
अपराह्न ग्यारह बजे के बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। कर्मचारियों को मतदान करने के लिए एक घंटे की रिलीज किया गया था। चुनाव संपन्न होने के एक घंटे बाद सायं पांच बजे से मतगणना शुरू हुई जो रात नौ बजे तक चली। पहली बार एसेंबली लाइन का परिणाम आया।
चुनाव प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफ
यूनियन की चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी हुई। पहचान पत्र के कर्मचारियों को मतदान स्थल पर आने दिया गया। चुनावी प्रक्रिया महेंद्र विश्वकर्मा व वरुण सिंह निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में हुई मौके पर एसएस राणा व निलय कुमार सिंह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विधि-व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। वहीं एके चक्रवर्ती इंटक की ओर से ऑफि स सचिव के रूप में सक्रिय रहे। चुनाव संचालन समिति के पांच सदस्य सहित मतदान व मतगणना के लिए आठ अन्य सहयोगियों को चुनाव कार्य में लगाया गया था।
किस निर्वाचन क्षेत्र से कितने उम्मीदवार
निर्वाचन क्षेत्र सीट उम्मीदवार
एसेंबली टेस्ट पेंट 05 14
मटेरियल्स 02 06
सलेक्टिंग रॉड 02 04
ब्लॉक लाइन 03 07
क्रैंक लाइन 02 04
हेडलाइन 01 06
टूलिंग 01 02
क्वालिटी 02 07
ऑफ्टर मार्केट 01 01
निर्वा.क्षेत्र-कुल मत-पड़े मत
एटीपीपी 245 235
मटेरियल्स 103 93
सलेक्टिंग रॉड 73 70
ब्लॉक लाइन 113 110
क्रैंक लाइन 74 73
हेडलाइन 53 51
टूलिंग 58 58
क्वालिटी 86 83
ऑफ्टर मार्केट निर्विरोध