-जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में हुआ प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग मुकाबला

JAMSHEDPUR: दीपक टुडू के तीन गोल की बदौलत टाटा मोटर्स ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में झारखंड स्पोर्टिग क्लब को 8-क् से पराजित कर दिया। शुरुआत से ही टाटा मोटर्स आक्रामक नजर आ रही थी। इसका परिणाम जल्द ही देखने को मिल गया। खेल के आठवें मिनट में ही दीपक टुडू ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर दिया। अभी इस झटके से झारखंड उबर भी नहीं पाया था कि जितेंद्र मुर्मू ने क्क्वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। लगातार दोहरे झटके ने झारखंड के हौसले पस्त कर दिए। छह मिनट बाद दीपक टुडू ने तीसरा और ख्भ्वें मिनट में चौथा गोल किया। दो मिनट बाद ही गोराचंद मार्डी ने पांचवा गोल कर दिया। लगातार झटकों ने झारखंड की कमर तोड़ दी। गिरधारी समद ने फ्9वें मिनट में छठा गोल किया। मध्यांतर तक टाटा मोटर्स म्-0 से आगे था। मध्यांतर के बाद भी उसकी आक्रामकता में कोई कमी देखने को नहीं मिली। जितेंद्र मुर्मू ने म्फ्वें व गिरधारी समद ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर को 8-0 तक पहुंचा दिया। झारखंड स्पोर्टिग क्लब की ओर से श्याम मुर्मू ने 8म्वें मिनट में गोल किए। मैच के रेफरी आकाश राउत, मुनीराम माझी, बबलू लोहार व करण हांसदा थे।

ख्-क् से हराया

उधर, आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने एसबीसी को ख्-क् से पराजित कर दिया। एसबीसी की ओर से सातवें मिनट में छोटराई मुर्मू ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। गोल खाकर बौखलाई बीएलएसएफए की सेना ने जवाबी हमला किया। खेल के फ्म्वें मिनट में बरियार मुर्मू ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। मध्यांतर के बाद भी बीएलएसएफए की कोशिशें जारी रही। खेल के म्7वें मिनट में लाल मोहन हांसदा ने गोल कर टीम को ख्-क् से जीत दिला दी।

खिलाड़ी को मिली सजा

मैच के दौरान रेफरी के साथ खराब व्यवहार करने के आरोप में पा‌र्क्स इंडिया के बिरेंद्र बारी को एक मैच के निलंबित कर दिया गया है। पा‌र्क्स का अगला मैच दस अगस्त को टीएफए से हैं। बिरेंद्र उक्त मैच में नहीं खेलेंगे। उधर, सत्येन करुआ व नोबिन सुना के खिलाफ जांच जारी है। जांच पूरी होने तक वे मैदान में उतर नहीं सकते। उधर, मजहर अली, बिरेंद्र गोप, जनशय बोदरा व जयंतो महतो को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उधर, अरुणा समिति टीम के सचिव व अध्यक्ष को क्क् अगस्त को जेएसए कमेटी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।