-कॅरियर और एनर्जी काउंसलिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया

-सात राज्यों में चल रहा है प्रोग्राम

JAMSHEDPUR : टाटा पावर की ओर से अपनी फंक्शनिंग एरिया में वोलेंटरिंग वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी द्वारा कई तरह के डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं। बताया गया कि यह प्रोग्राम सात राज्यों में चल रहा है।

किया गया प्लांटेशन

वोलेंटरिंग वीक के तहत हल्दिया में प्लांटेशन किया गया। इसके साथ ही कॅरियर और एनर्जी काउंसलिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा ओडि़शा में एन्वायरनमेंट सेफ्टी के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम के साथ ही स्थानीय तालाबों की सफाई भी कराई गई।

चलाया गया एंटी प्लास्टिक कैंपेन

कंपनी द्वारा लोकल लेवल पर भी कई प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए गए। लोगों को सेफ एन्वायरनमेंट की जानकारी देने के लिए तिरुलडीह में ट्रेन की बोगी में सफाई अभियान के साथ ही एंटी प्लास्टिक कैंपेन भी चलाया गया। इस अभियान में कंपनी के 8भ्0 से ज्यादा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ग‌र्ल्स एजुकेशन को लेकर कैंप

कंपनी वर्कर्स की ओर से मैथन में ग‌र्ल्स एजुकेशन को लेकर अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। टाटा पावर के सीईओ व एमडी अनिल सरदाना ने कहा कि टाटा पावर जमशेदजी टाटा के बताए सिद्धांतों पर काम कर रही है।