-गुरुवार से ही लागू हो गया बढ़ा हुआ तत्काल शुल्क

- बढ़े हुए शुल्क लागू होने से राजधानी के आरक्षण केन्द्रों पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में हुई नोंक-झोंक

<-गुरुवार से ही लागू हो गया बढ़ा हुआ तत्काल शुल्क

- बढ़े हुए शुल्क लागू होने से राजधानी के आरक्षण केन्द्रों पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में हुई नोंक-झोंक

LUCKNOW: lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: रेलवे का तत्काल शुल्क बढ़ने से शुक्रवार को टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को टिकट के लिए अधिक किराया देना पड़ा। तत्काल शुल्क बढ़ने का असर गुरुवार को ही रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। अचानक बढ़े इस शुल्क और टिकट का किराया बढ़ने से कई आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। दिन भर जगह-जगह कहा सुनी होती रही। रेलवे बोर्ड के अचानक किराया बढ़ा देने से यात्रियों में रोष देखने को मिला। बीते बुधवार को रेलवे ने तत्काल का न्यूनतम और अधिकतम शुल्क बढ़ाए जाने निर्देश जारी कर दिए थे जिसे सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने कम्प्यूटर्स में फीड भी कर दिया।

रेलवे प्रशासन अभी तक कई ट्रेनों में बढ़ा हुआ शुल्क फीड भी नहीं कर सका है। ऐसे में शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार सहित कई ट्रेनों में तत्काल के लिए बढ़े हुए शुल्क का असर देखने को नहीं मिला। तत्काल किराया बढ़ने को बावजूद शताब्दी एक्सप्रेस चेयरकार का किराया क्क्80 रुपए दिखाया गया। चारबाग स्टेशन, मानक नगर, डालीगंज स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों के बीच कहा सुनी होने की मुख्य वजह यह रही कि तत्काल का टिकट लेने पहुंचे यात्री पूर्व निर्धारित किराये की रकमलेकर यहां पहुंचे। ऐसे में टिकट लेने आए लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने घर से अतिरिक्त धनराशि मंगवानी पड़ी। तत्काल शुल्क लागू होने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक तत्काल का टिकट स्लीपर का क्0 और एसी सेकेंड का क्क्0 रुपये महंगा हो गया।

तत्काल शुल्क

स्टेशन स्लीपर एसी फ् एसी ख्

दिल्ली ब्0भ्-ब्क्भ् क्070-क्क्ख्0 क्ब्भ्भ्-क्भ्म्0

मुंबई 77भ्-790 क्9म्0-ख्0क्0 ख्7ख्भ्-ख्8फ्0

चेन्नई 90भ्-9फ्0 ख्फ्क्भ्-ख्फ्म्भ् फ्ख्90-फ्फ्9भ्

जम्मूतवी भ्8भ्-म्00 क्भ्फ्0-क्भ्90 ख्ख्0भ्-ख्फ्0भ्

चंडीगढ़ ब्90- भ्0भ् क्ख्90-क्फ्ख्भ् क्8ब्0-क्9भ्भ्