-मुख्य सचिव ने दिया निर्देश, लापरवाही बरतने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

-ठंड और शीतलहर से पहले जरूरतमंद को बांटा जाएं कंबल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

कंबल की खरीदारी कैमरे के सामने होगी। साथ ही उसे बांटा भी मीडिया के सामने जाएगा। जिससे कि कंबल को लेकर कोई धांधली न हो सके। यह आदेश मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मंडल के मंडलायुक्त को दी है। उन्होंने कहा कि इस बार कंबल खरीदारी और उसके वितरण को लेकर किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने सभी कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि भीषण ठंड और शीतलहर शुरू होने के पहले जरूरतमंदों को कंबल मिल जाना चाहिए। जिससे कि इस साल ठंड से एक भी मौत न हो सके।

शीतलहर शुरू होने से पहले हो वितरण

ठंड से होने वाली मौत को रोकने के लिए शासन ने अभी से प्रयास शुरू कर दिया है। इसी को लेकर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने लखनऊ में सभी कमिश्नर के साथ मीटिंग की। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य धांधली मुक्त कंबल वितरण था। उन्होंने साफ लफ्जों में निर्देश दिया कि कंबल की खरीदारी की वीडियोग्राफी कराई जाए। साथ ही उसका वितरण की पूरी जानकारी मीडिया को दी जाए। जरूरतमंदों में कंबल का वितरण शीतलहर शुरू होने से पहले कर दिया जाए।

धांधली को रोकने को उठाया कदम

मीटिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि कंबल वितरण और खरीदारी को लेकर हर साल धांधली की शिकायत आती है। इसे रोकने के लिए पारदर्शिता की जरूरत है। इसलिए कंबल की खरीदारी पर पारदर्शिता लाने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने पूरे क्षेत्र में इन बातों का ध्यान रखने के साथ संबंधित जिम्मेदार को निर्देश दें। उक्त मामले में अगर धांधली या लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।