प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम

लंदन के प्रमुख मनो चिकित्सक डॉ। गिरीश पटेल देंगे जानकारी

फीरोजाबाद : तनाव से मुक्ति दिलाने को निजात दिलाने शहर में आ रहे हैं लंदन के मनो चिकित्सक डॉ। गिरीश पटेल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शहर में पालीवाल सभागार समेत कई जगह तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन छह फरवरी से आठ फरवरी तक होगा।

विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता बहन ने बताया भौतिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धियों का आधार है मन की शक्ति। उन्होंने बताया गलत आदतों, आत्म अज्ञान और मूल्य विहीन जीवन शैली तनाव का परिणाम है। यदि परिस्थिति जन तनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार करता है तो उसकी सामना करने की क्षमता बढ़ जाती है। किसी भी संघर्ष को चुनौती के रूप में लेने से अनेक प्रकार की सोई हुई आंतरिक शक्तियां स्वत: पैदा हो जाती हैं जो मनुष्य को अंत में अपने लक्ष्य को पाने में सफलता प्राप्त करा देती हैं। इसके लिए तनाव में अपने लक्ष्य को पाने में सफलता प्राप्त करा देती है। उन्होंने बताया तनाव को समझना, चुनौती के रूप में स्वीकार करना, अपने नियंत्रण के दायरे को बढ़ाना, ²ष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाना, योगाभ्यास करने से जीवन तनाव मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया आज के दौर में अधिकांश लोग तनाव से ग्रसित हैं।

इससे कैसे मुक्त रहा जा सकता है को समझाने लंदन के मनो चिकित्सक डॉ। गिरीश पटेल आ रहे हैं। शहर में तीन दिवसीय शिविर छह फरवरी से लगेगा। छह फरवरी को फीरोजाबाद बार जिला सभागार में अपरान्ह तीन बजे वकीलों को और शाम साढ़े सात बजे से पालीवाल ऑडीटोरियम में जनता को तनाव मुक्ति के 18 सुनहरे सिद्धांत बताएंगे। इसी तरह अगले दिन सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक पालीवाल ऑडीटोरियम में, 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में और शाम सात बजे से साढ़े आठ बजे से पालीवाल सभागार में मन की अदभुत शक्ति का विकास पर विचार रखेंगे। इसी तरह तीसरे दिन सुबह दस बजे से पालीवाल सभागार, शाम पांच से छह बजे तक कैला देवी केंद्र और शाम सात बजे से पालीवाल हॉल में सेमीनार होगी, जिसमें सफलता के रहस्य की जानकारी देंगे। इन सभी जगह डॉ पटेल तनाव से मुक्ति संबंधी गुर सिखाएंगे।