आगरा। सैंया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका से अश्लील हरकत की। मुंह खोलने पर जान से मारने और सस्पेंड कराने की धमकी दी। पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

रजिस्टर चेक करने के बहाने बुलाया

वेस्ट अर्जुन नगर शाहगंज निवासी सुनीता पत्‍‌नी अजय कुमार सैंया क्षेत्र के सिकंदरा खुर्द स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं (सभी नाम काल्पनिक)। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि एक खंड शिक्षा अधिकारी ने चार सितंबर दोपहर रजिस्टर चेक करने के बहाने उसे कार्यालय में बुलाया। उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने का प्रयास किया तो अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी। सस्पेंड कराने की कहने लगा। किसी तरह पीडि़ता अपनी आबरू बचाकर अधिकारी के चंगुल से निकली। पीडि़ता ने घटना के बारे में साथी शिक्षिका को जानकारी दी। छह सितंबर को पीडि़ता ने लेटर स्पीड पोस्ट कर एसएसपी शलभ माथुर और डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मामले की शिकायत की।