LUCKNOW: ठाकुरगंज में एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोद दिया। घटना शाम सवा आठ बजे की है। पुलिस ने बताया कि बालागंज में रहने वाले विजय सिंह भ्म् साल काकोरी में प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। शुक्रवार की शाम घर में घुस कर चाकुओं से उन पर हमला कर दिया और बदमाश फरार हो गया। विजय अकेले रहते थे। उनकी वाइफ की डेथ हो चुकी है और बेटे ने कई वर्ष पूर्व सुसाइड कर लिया था। एक बेटी है जो दिल्ली में रहती है। आसपास वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह खुद को घसीटते हुए दरवाजे तक आये। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय सिंह को हास्पिटल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मकान मालिक की तलाश कर रही है जो घर से गायब है।