डिजाइन : देखने में लैपटॉप में कुछ भी बहुत ज्यादा आकर्षित करने वाला नहीं है। इसकी पूरी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। देखने में यह सिर्फ एक खिलौना लैपटॉप सा दिखता है। इसके टॉप पर चमकदार फिनिश (इसपर कुछ खरोंच से नजर आते हैं और समय के साथ ये खराब हो भी सकती है।) दी गई है, लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। इसके टॉप पर दो बड़े लोगो प्रिंट किए हुए हैं, जो इसके आकर्षण को कम कर रहे हैं। इसके अलावा पूरी बॉडी को एक सॉलिड फिनिश दी गई है, जो इसको पकड़ने के लिए अच्छी ग्रिप देती है।  
Rating: 7 / 10

डिस्प्ले : डिवाइस पर 10 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर 1024x600 स्क्रीन रेजोल्यूशन मिलेगी। यह इसके लिए काफी है। इसके वीविंग एंगल्स सीमित हैं, लेकिन हमारी जरूरत के हिसाब से काफी ही हैं। स्क्रीन का ब्राइटनेस लेवल कुछ कम है। इसकी वजह से यूजर को इसके स्क्रीन पर काम करने में दिक्कत का अहसास होता है।
Rating: 6 / 10

ओएस और ऐप्स : डिवाइस FOSSEE (Free Open Source Software for Education) ओएस पर रन करती है। ये open source Linux ओएस, Ubuntu का मॉडिफाइड वर्जन है। ओएस पर काम करने वाली टीम ने इसके स्टेबल होने पर काफी कड़ी मेहनत की है। इसको देखते हुए सिस्टम सही समझ मे आता है। इसके अलावा जो सबसे ज्यादा जरूरी है, वह यह कि सिस्टम पर कई सॉफ्टवेयर पहले से ही लोडेड मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर Chromium और Firefox browser, Libre Office (विंडोज़ ऑफिस के लिए एक विकल्प), Gnome player (मीडिया के लिए), AV tools जैसे Audacity और Kazam व कई अन्य शैक्षणिक टूल्स और ट्यूटोरियल्स इस पर आपको मिल जाएंगे। हालांकि लैपटॉप का हार्डवेयर बहुत ज्यादा आकर्षित करने वाला नहीं है। वहीं FOSSEE ओएस और ऐप्स का चुनाव इसको कुछ कीमती बनाता है।
Rating: 9 / 10

कनेक्टिविटी : इतने कम कीमत का होने के बावजूद लैपटॉप पर पोर्ट्स की संख्या को देखकर सभी चौंकेगे। इसमें दो USB 2.0 port मिलेंगे। इसके अलावा एक mini HDMI port, एक speaker out, एक mic-in और एक Ethernet LAN port भी मिलेगा। इस डिवाइस में ब्लूटूथ और Wi-Fi भी सपोर्ट करेगा। इतने सारे पोर्ट्स इस डिवाइस को स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स के लिए काफी उपयोगी बनाते हैं।
Rating: 8 / 10

iit bombay ने 6000 की कीमत पर उतारा लैपटॉप,जानें कमियां और खूबियां

स्टोरेज : ये लैपटॉप प्राइमरी स्टोरेज पर 8GB नैनो फ्लैश ड्राइव और 1 GB रैम के साथ आया है। यूजर इसपर बड़ी संख्या में म्यूजिक और वीडियो फाइल्स को स्टोर नहीं कर सकते। हां, ये 2TB तक एक्सटरनल डिवाइस को जरूर सपोर्ट करेगा। इसके अलावा डिवाइस पर 4 इन 1 कार्ड रीडर भी आपको मिलेगा और 32 GB का मेमोरी कार्ड भी इस पर सपोर्ट करेगा। यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि इसका OS बहुत कम क्षमता वाला है।
Rating: 7 / 10

परफॉर्मेंस : डिवाइस 1GHz डुअल कोर ARM v7 प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ ही इस पर मिल रही है 1GB की रैम। कीमत को देखते हुए इसपर ये पर्याप्त है। हालांकि इस पर आप मल्टी टैब ब्राउसिंग को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके वीडियो प्लेबैक में कुछ कमियां देखने को मिली हैं। इसके साथ ही नए ऐप को लॉन्च करने में भी कुछ दिक्कतें आएंगी। आम ऐप्स की तुलना में इसपर ऐप लॉन्च करने में 5 से 10 सेकेंड का फर्क आएगा। इसकी RAM पर हम कुछ अपग्रेड सा महसूस करते हैं और इसका प्रोसेसर इसको आराम से रन करने में मदद करता है। इस डिवाइस पर स्टैंडर्ड VGA कैमरा है, जो हालांकि बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है। हां, वीडियो चैट के लिए अच्छा है।  
Rating: 6 / 10

की-बोर्ड : डिवाइस का की-बोर्ड स्टैंडर्ड है और अच्छी टाइपिंग का अनुभव देता है। वो बात और है कि हर बटन पर लिखे हुए अक्षर हल्के हैं और समय के साथ वह साफ हो जाएंगे।  
Rating: 7 / 10

बैट्री : डिवाइस पर 5,000 mAh की बैट्री सपोर्ट करती है, जो IIT-B के अनुसार करीब 720p के वीडियो के दो घंटे ऑनलाइन प्लेबैक की क्षमता रखता है। इसकी बैट्री क्षमता बेहतर जान पड़ती है। इसके तीन घंटे वीडियो प्लेबैक की क्षमता आसानी से रखता है। हां, हालांकि रिचार्ज करने में ये कुछ धीमा है। दो घंटे में ये 80 प्रतिशत तक रिचार्ज करता है, लेकिन बैकअप ठीक दे जाता है।
Rating: 7 / 10

गौर करें स्पेसिफिकेशंस पर

Display: 10-inch 1024x680
Prosessor : 1 GHz dual Core ARM v7
Memory: 1GB RAM, 8GB NAND Flash storage, expandable up to 32GB, external hard disk drive up to 2GB
Camera: Standard VGA
Conectivity: Bluetooth, Wi-Fi, 2xUSB 2.0, mini HDMI, Ethernet LAN, mic-in, speaker-out
Price : Rs 5,820

Hindi News from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk