- लगातार नीचे सरक रहा है पारा, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा गुरुवार

- कोहरे की चादर से पटा शहर, देर शाम तक घरों में दुबक गए लोग

GORAKHPUR: मौसम का तेवर गुरुवार को भी काफी तल्ख रहा। गलन और कोहरे से लोगों की मुसीबत में भी इजाफे का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को भी बदस्तूर टेंप्रेचर में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मिनिमम टेंप्रेचर में तो थोड़ा राइज हुआ, लेकिन मिनिमम टेंप्रेचर करीब एक डिग्री लुढ़ककर सीजन के सबसे निचले स्तर 15 डिग्री पर पहुंच गया। मिनिमम टेंप्रेचर पहले ही 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो अभी आगे यह गलन यूं ही परेशान करेगी। इस दौरान अब मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर में और गिरावट होगी। आगे कोहरा भी बढ़ेगा, वहीं गलन में भी इजाफा होगा।

मैक्सिमम लुढ़का, िमनिमम बढ़ा

गुरुवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान मैक्सिमम टेंप्रेचर 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान दिन भर चल रही सर्द हवाओं ने गोरखपुराइट्स की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। मिनिमम टेंप्रेचर कम होने से पूरा दिन गलन होती रही। वहीं, हवाओं के चलने से लोगों को इसका अहसास भी खूब हुआ। शाम होते-होते लोग घरों में दुबक गए। गुरुवार को टेंप्रेचर डिफरेंस करीब 3 डिग्री के आसपास रहा।

8 दिसंबर 15.0 12.9

7 दिसंबर 15.8 12.7

6 दिसंबर 21.4 10.9

5 दिसंबर 20.1 15.6

4 दिसंबर 19.3 17.5

3 दिसंबर 20.0 16.9

2 दिसंबर 26.2 15.3

1 दिसंबर 27.0 14.4