-टेंपरेचर में आई 6 डिग्री सेल्सियस की कमी

-अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान, बढ़ेगी ठंडक

JAMSHEDPUR : दिन भर रुक-रुक कर होती रही हल्की बारिश। मौसम में आई ठंडक और छुट्टी के दिन इस मौसम का मजा लेने के लिए पार्क और अन्य पिकनिक स्पॉट्स पर जमा लोग। रविवार को शहर में मौसम और लोगों का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। सुबह जब नींद खुली, तो आसमान में बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश हो रही थी। वेदर साइंटिस्ट अगले दो दिनों तक बारिश के साथ-साथ ठंड बढ़ने संभावना जता रहे हैं।

बदला मौसम का मिजाज

रविवार को शहर में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग द्वारा शहर में ब्.म् मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से टेंपरेचर में भी काफी कमी आई। रविवार को शहर को मैक्सिमम टेंपरेचर छह डिग्री सेल्सियस गिरकर ख्फ्.8 डिग्री सेल्यिस रहा। बारिश और टेंपरेचर में आई कमी की वजह से कई लोग हल्के ऊनी कपड़ों में भी दिखे।

बारिश में हुई मस्ती

हल्की बारिश के बीच लोगों ने छुट्टी का जमकर मजा उठाया। कई जगह पा‌र्क्स में लोग फैमिली के साथ इंज्वाय करते नजर आए। कुछ लोगों ने पार्क में छाता लगा पिकनिक भी मनाया। बारिश में सबसे ज्यादा बच्चे इंज्वाय करते दिखे। निक्को पार्क में कई बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ मस्ती करते दिखे।

अगले दो दिन बारिश्ा के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक शहर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है। रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल फिजिक्स एंड मीटिओरोलॉजी के चेयरमैन डॉ ए वदूद ने इसे साईक्लोन निलोफर का असर बताया। उन्होंने कहा कि अरब सागर में बना डीप डिप्रेशन साइक्लोन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि भारत में इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादा देखने को मिलेगा, लेकिन झारखंड सहित देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में भी साइक्लोन का आंशिक असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि साइक्लोन के असर से अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। साथ ही ठंडक भी बढ़ेगी।