- मैक्सिमम टेम्प्रेचर 10 वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचा

BAREILLY:

मैक्सिमम टेम्प्रेचर ने ट्यूजडे को गिरावट का रिकॉर्ड बना लिया। पिछले 10 वर्षो में इतना कम टेम्प्रचेर नहीं रहा। वर्ष 2007 से अब तक मैक्सिमम टेम्प्रेचर 29.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं आया था, लेकिन ट्यूजडे को 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिसकी वजह से रात में ठंड के साथ गलन का भी एहसास हो रहा है।

दिन में भी बढ़ेगी ठंड

वेदर एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले एक वीक में दिन का भी मौसम बदलेगा। दिन में हो रही धूप की वजह कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। क्योंकि, पहाड़ से बर्फ पिघल रही है। जिसके कारण मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ेगी। रात के साथ -साथ दिन में भी सर्दी का अहसास होगा।

कोहरे की रहेगी चादर

दिन में धूप खिलने से फिलहाल लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह राहत कुछ ही दिनों तक रहने वाली हैं। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण दिन में कोहरे की चादर छाई रहेगी। जिससे कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा।

वर्ष - मैक्सिमम टेम्प्रेचर

नवंबर 2017 - 26.4

नवंबर 2016 - 32.5

नवंबर 2015 - 32.5

नवंबर 2014 - 29.6

नवंबर 2013 - 29.6

नवंबर 2012 - 31.0

नवंबर 2011 - 30.2

नवंबर 2010 - 31.0

नवंबर 2009 - 31.8

नवंबर 2008 - 31.2

नवंबर 2007 - 30.9

फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिन में दिन में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।

डॉ। एचएस कुशवाहा, वेदर एक्सपर्ट