इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
सोनमार्ग
बर्फ से जमी हुई झीलें। बर्फ के मैदानों पर स्नोबोर्डिंग का मजा कुछ ऐसा ही नजारा होता है कश्मीर के सोनमार्ग का। अगर आप स्नो लवर है तो आप को सोनमार्ग आना चाहिए। सोनमार्ग दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अप्रैल के महीने में भी कभी-कभी आप यहां पर स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। गर्मियों के दिनो में ये जगह जन्नत से कम नही है। थाजीवास ग्लैसियर यहां के सबसे खूबसूरत ग्लैशियर में से एक है। यहां के पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़े रहते हैं।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
औली-
औली भारत का बहुत खूबसूरत शहर है। उत्तराखंड़ का यह शहर सर्दी के मौसम में ड्रीमलैंड की तरह दिखाई देता है। सर्दीयों में यहां पर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। इसके खूबसूरत नजारे पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देवदार के बड़े-बड़े वृक्ष ठंड़ी हवाओं में अपनी खूशबू बिखेरते हैं। जब यहां पर बर्फ की मोटी परत जम जाती है तो स्कीइंग के शौकिन लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। औली से आप नंदा देवी, माना पर्वत जाकर भी वहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं। औली से आप जोशीमठ जाने के लिए भी अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
गुलमर्ग-
प्राकृतिक सुंदरता की बात करें तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बहुत खूबसूरत इलाका है। सर्दी में यहां पर देशी और विदेशी सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए आते हैं। इसकी खूबसूरती के कारण ही बहुत-सी फिल्मों की शूटिंग इस जगह पर की जा चुकी है। आप यहां पर भी स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे ज्यादा इस समय स्नोफॉल जम्मू-कश्मीर में हो रही है। यहां गुलमर्ग में 5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने भी कई सुविधाएं मुहैया कराई है।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
मनाली-
मनाली सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है जो हिमांचल प्रदेश में स्थित है। यह चारो ओर से हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। अगर आप मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप को रोहतांग पास जरूर जाना चाहिए। यहां से खूबसूरत जगह आप को पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं मिलेगी। खूबसूरत वादियों के लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मनाली शानदार जगह है। हनीमून के लिए और एंडवेचर के शौकिन लोगों के लिए यह सबसे बेहतर जगह है। रोहतांग के रास्ते में जाम तो आम बात है। आप जनवरी से अप्रैल के बीच में यहां बर्फ का मजा उठा सकते हैं।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
शिमला-
हाइकिंग,स्कीइंग,स्की स्लोप्स और कुदरती नजारों के लिए यह जगह लोगों की पसंदीदा जगह है। हर साल बर्फबारी के दौरान यहां पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसे सर्दियों का हॉटेस्ट प्लेस भी कहा जाता है। इस बार शिमला में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी हुई है। दूर दूर से सैलानी यहां बर्फबारी का मजा लेने आते हैं।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
मुनस्यारी-
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 125 किलोमीटर दूर मुनस्यारी में भी हर साल अच्छी बर्फबारी होती है। हालांकि यहां अभी अपेक्षानुरूप स्नोफॉल नहीं हुई है लेकिन आने वाले समय में यहां और अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
नैनीताल-
नैनीताल एक खूबसूरत जगह है। झीलों के साथ यहां बहुत सारी घूमने वाली जगह हैं। नैनीताल ऐसी जगह है जहां आप आसानी से स्नोफॉल देख सकते हैं। अगर आप को बर्फ की चादर देखनी है तो इसके लिए आप रोपवे का सहारा ले सकते हैं। नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं। यहां बर्फबारी का आनंद लेना आप के लिए एकदम नया अनुभव होगा।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
लद्दाख-
लद्दाख का चादर ट्रेक सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा है। लद्दाख में बर्फ से जमी हुई नदी के किनारे से ट्रैकिंग करना अपने आप में अनोखा अनुभव है। लद्दाख का तापमान सर्दियों में - से नीचे चला जाता है। आम दिनो में भी यहां का तापमान सामान्य की अपेक्षा बहुत कम होता है। लद्दाख का रास्ता दुनिया के सबसे कठिन रास्तों में से एक है पर अगर आप बर्फ के शौकीन हैं तो ये जगह आप को जन्नत से कम नहीं लगेगी। अगर आप भारत के सबसे अनोखे स्थान पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो लद्दाख से अच्दी जगह आप को नहीं मिलेगी।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
पटनीटॉप
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप सैलानियों के लिए हमेशा से सबसे खूबसूरत जगहों में से एक रहा है। पटनीटॉप हिमालय की शिवालिक इलाके में आता है। चेनांब नदी के किनारे बसे पटनीटॉप की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आप पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। स्नोबोर्डिंग से लेकर यहां आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते है।

इन दस जगहों पर लीजिए बर्फबारी का मजा
हेमकुंड साहेब
हेमकुंड साहेब दिसंबर से मई के बीच में बंद हो जाता है। अक्टूबार से नवंबर के बीच में आप यहां बर्फबारी का मजा लेने के लिए आ सकते है। हेमकुंड घाटी को फूलों की घाटी भी कहा जाता है। यह समुद्र तल से 4600 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। हेमकुंड में एक गुरुद्वारा भी है। यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk