1- मार्क जुकरबर्ग:

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को आज कौन नहीं जानता है। जब वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में थे तो तभी उन्होंने फेसबुक बनाया था। कंपनी को संभालने के लिए 2004 में उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।  

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

2- मुकेश अंबानी:

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी आज भारत के सबसे अमीर इंसान हैं। मुकेश अंबानी एमबीए (MBA) करने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय गए थे, किन्तु पहले वर्ष के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

3- स्टीव जॉब्स:

इस लिस्ट में 1975 में एप्पल कंपनी की स्थापना करने वाले स्टीव जॉब्स का नाम भी शामिल है। इन्होंने भी अपनी कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी। स्टीव जॉब्स ने रीड कॉलेज की मात्र, एक सेमेस्टर की ही पढ़ाई की थी।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

4- अजीम प्रेमजी:

भारत की बड़ी हस्तयों में शामिल अजीम प्रेमजी भी इस लिस्ट में हैं। विप्रो जैसी बड़ी आईटी कंपनी के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने कंपनी चलाने के लिए मात्र  21 वर्ष की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

5- इवान विलियम्स:

इवान विलियम्स ने 20 साल की उम्र में नेब्रास्का यूनिवर्सिटी छोड़ने बाद ब्लॉगर की सहस्थापना की। 2006 में उन्होंने द ऑबवियस कलैक्शन की शुरुआत की जो बाद में टि्वटर बन कर लोगों के बीच चर्चित हुआ।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

6- बिल गेट्स:

माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक बिल गेट्स को आज दुनिया की नामचीन हस्तियों में शामिल है। उन्होंने हार्वर्ड में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। लेकिन कंप्यूटर प्रेम के चलते 20 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

7- माइकल डेल:

कंप्यूटर कंपनी डेल के संस्थापक और सीईओ माइकल डेल का नाम भी शामिल है। 1984 में उन्होंने 1000 डॉलर की मदद से कंप्यूटर खरीदा। टैक्सास यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान वे हॉस्टल से पढ़ाई किया करते थे।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

8- लैरी एलिसन:

ऑरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन ने यूनिवर्सिटीज में एडमिशन तो लिया लेकिन पढाई अधूरी ही रह गई। पहले उन्होंने इलिनोइस और फिर शिकागो यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। 1966 में वे नॉदर्न कैलिफॉर्निया चले गए।

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

9- सुभाष चन्द्र:

एसल ग्रुप के मालिक और जी टीवी को देश के पहले सेटेलाइट टीवी के रूप में लांच करने वाले सुभाष चन्द्र भारत के बड़े उद्योगपतियों में एक हैं। सुभाष चन्द्र ने भी 12वीं के बाद अपनी पढाई को छोड़ दिया था।

जब हिटलर को झेलनी पड़ी इस भारतीय नेता के सामने शर्मिंदगी, मांगी थी माफी

दुनिया की सफल हस्तियां जो पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं

10- मैट मुलेनवेग:

20 वर्ष की आयु में ही वेबसाइट्स वर्डप्रेस जैसा बड़ा सॉफ्टवेयर बनाने वाले मैट मुलेनवेग का नाम भी इसमें शामिल हैं। इन्होंने 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ हॉस्टन से अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

ऐसे शब्द जो 40 साल पहले दुनिया में नहीं थे

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk