पिता वकील थे

बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार का एक और नाम कुमुद कुमार गांगुली भी था। इनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर शहर में हुआ था। इनके पिता कुंजलाल गांगुली एक बड़े वकील थे।

अभिनय की दुनिया

एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार से जुड़े अशोक का बचपन से ही अभिनय की दुनिया को पसंद करते थे। दादा मुनि शुरुआती दौर में न्यू थिएटर में बतौर एक लैब असिस्टेंट के रूप में काम करते थे।

फिल्‍म का हीरो प्रोड्यूसर की बीवी को भगा ले गया,उसने लैब असिस्‍टेंट अशोक कुमार को हीरो बना दिया

पहली फिल्म मिली

बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में इन्होंने पहली बार काम किया। कहते हैं कि 1936 में आई इस फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांशू राय थे। उन्होंने इस फिल्म में पहले अभिनेता नजमुल हसन को लिया था।

एक्टिंग का ऑफर

इस दौरान नजमुल हसन और एक्ट्रेस देविका रानी यानी कि हिमांशू राय की पत्नी के बीच एक अलग रिश्ता बन गया। नजमुल देविका को लेकर भाग गए। जिसके बाद राय ने अशोक कुमार को एक्िटंग का ऑफर दिया।

फिल्‍म का हीरो प्रोड्यूसर की बीवी को भगा ले गया,उसने लैब असिस्‍टेंट अशोक कुमार को हीरो बना दिया

अभिनय की तारीफ

पहले तो अशोक कुमार फिल्म में काम करने से घबराए लेकिन बाद में अभिनय को तैयार हो गए। इस फिल्म से इन्होंने जबरदस्त अभिनय किया। उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई।

फिल्‍म का हीरो प्रोड्यूसर की बीवी को भगा ले गया,उसने लैब असिस्‍टेंट अशोक कुमार को हीरो बना दिया

सफर चल पड़ा

इसके बाद तो इनके अभिनय का सफर बढ़ता ही गया। 1943 में इनकी एक सुपरहिट फिल्म किस्मत आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मुमताज थी। अशोक ने एक एंटी हीरो का रोल प्ले किया था।

यहां भी क्लिक करें: मां रानी मुखर्जी की अपनी बेटी आदिरा के नाम चिट्ठी, कौन नहीं पढ़ना चाहेगा

फिल्‍म का हीरो प्रोड्यूसर की बीवी को भगा ले गया,उसने लैब असिस्‍टेंट अशोक कुमार को हीरो बना दिया

कई बड़ी फिल्मों में

अशोक कुमार ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिसमें 'कंगन' 'आर्शीवाद''बंधन' 'बंदिनी' और 'झूला' जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं। इन्होंने बाम्बे टॉकीज में एक लंबे समय तक काम किया था।

निर्माण के क्षेत्र में

अशोक कुमार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतरे थे। इतना ही नहीं इन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी और जूपिटर थिएटर भी खोला था। अशोक कुमार को एक नहीं कई बड़े पुरस्कार भी मिले थे।

यहां भी क्लिक करें: ये है बॉलीवुड के टॉप 10 वाटरफॉल सॉन्ग

फिल्‍म का हीरो प्रोड्यूसर की बीवी को भगा ले गया,उसने लैब असिस्‍टेंट अशोक कुमार को हीरो बना दिया

कई पुरस्कार मिले

फिल्म आर्शीवाद में बेहतर अभिनय के लिए अशोक कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा अशोक को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी मिला था।

छोटे पर्दे पर भी काम

दादा साहब ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी काम किया है। दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल हमलोग, भीमभवानी बहादुर शाह जफर और उजाले जैसे सीरियलों में काम किया था।

यहां भी क्लिक करें: इन 10 सेलेब्स के बच्चों के ऐसे हैं नाम, जो भुलाए नहीं भूलेंगे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk