- कंपनियों का प्रजेंटेशन देखने के बाद होगा फैसला

- 5 जून से डस्टबिन वितरण के साथ कलेक्शन की तैयारी

मेरठ। डस्टबिन वितरण के साथ नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की भी तैयारी कर ली है। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया कराई गई। जिसमें तीन कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। तीनों ही कंपनियां बाहर की हैं। इसमें दो दिल्ली की तथा एक कंपनी महाराष्ट्र की है।

कंपनियों को देना होगा प्रजेंटेशन

नगर निगम ने तीनों कंपनियों से प्रजेंटेशन देने के लिए कहा है। इसके बाद ही नगर निगम तय करेगा कि किस कंपनी से अनुबंध किया जाए। या फिर किस कंपनी को टेंडर दिया जाए।

इनके भी आए टेंडर

इसके अलावा नगर निगम ने डस्टबिन वितरण तथा गाडि़यों में जीपीएस लगाने के लिए भी टेंडर मांगे थे। सोमवार को टेंडर प्रक्रिया के लिए शाम का समय रखा गया था। लेकिन सोमवार को किसी भी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला था।

वर्जन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तीन कंपनियों का टेंडर आया है। उनसे प्रजेंटेशन देने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि किस कंपनी से अनुबंध किया जाए।

-डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त