पनामा
गैलप हेल्थवेज़ की ओर से किए गए इस सर्वे में पनामावासियों को इस धरती पर सबसे ज्यादा खुश लोगों में गिना गया। वैश्विक रैंकिंग में इसे मध्य अमेरिकी पड़ोसियों संग सबसे व्यस्त शिपिंग मार्गों में सबसे ऊपर रखा गया। इनका प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद सिर्फ $US11,036 ($14,265) होने के बावजूद ये धरती पर सबसे ज्यादा खुश लोगों में से हैं। ये हाल तब है जब इनके उत्पादों की ये संख्या ऑस्ट्रेलिया से छह गुना कम है।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी
कोस्टा रीका
पनामा के नक्श-ए-कदम पर ही कोस्टा रीका भी। यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र का एक छोटा सा देश है। यहां के भी प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पादों पर गौर करें तो, वह अन्य बड़े देशों की अपेक्षा कम है। इसके बावजूद यहां स्वस्थ और खुशहाल होने का लोगों के पास एक बड़ा कारण है। वह यह कि इनके पास खूब पैसे नहीं तो क्या, ये खुशियों के राजा हैं।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी
प्यूर्टो रिको
प्यूर्टो रिको उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र का एक राष्ट्रमंडल है। यहां की वादियों और लोगों से मिलकर आप भी खुश हो जाएंगे। इसका कारण है कि इन लोगों को खूबसूरत प्रकृति के बीच खुश रहने का तरीका आता है। यहां के लोगों के लिए खुश रहने का मतलब है अपने परिवार और अपने आसपास खुशियां ढूंढना।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी 
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 प्रतिशत सरज़मीं ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है। ऐसे में इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गांव, सरोवर व  चारागाह हैं। वैसे बेहद खूबसूरत देशों में इस देश का नाम तो लगभग हर किसी ने सुना होगा। यहां की खूबसूरती का एक बड़ा कारण यहां के लोग और उनके आसपास फैली खुशहाली है।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी 
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ऐसे 50 खुशहाल देशों की सूची में 40 वें स्थान पर है। वैसे ये देश इस रैंकिंग में फिर भी अमेरिका, न्यूजीलैंड और आयरलैंड से पीछे है। इसके बावजूद यहां के लोगों को खुशी है कि वह इस सूची में शामिल है। यहां के लोगों ने अपने खुश रहने का एक कारण अपने मन के मुताबिक काम करना भी बताया। उनका कहना है कि वह वही करते हैं, जिसमें उनके मन को खुशी मिले।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी 
आयरलैंड
आयरलैंड इस सूची में 36वें स्थान पर है। यह उत्तर पश्चिम यूरोप में एक तरह का द्वीप है। हालांकि धनवान होने के नजरिए से ये देश भले ही औरों से पीछे हो, लेकिन खुशहाली यहां के रग-रग में बसी है। यहां के लोगों के मन में समाई है वह खुशी जिसे वह अपने समुदाय के प्रति महसूस करते हैं।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी

रूस
इस सूची में रूस 47वें स्थान पर है। बताया जा रहा है कि ये पूरा परिणाम 146,000 इंटरव्यूज़ पर आधारित है। रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल 1,70,75,400 किमी के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। इसी के साथ ही पूरी दुनिया में अब इस देश ने खुशहाल होने का भी हक अपने नाम करा लिया है।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी
ब्रिटेन
इस सूची में ब्रिटेन को 44वीं रैंकिंग दी गई है। इस रैंकिंग को लेकर एक बड़ी बात जो सामने आई है, वह यह कि यहां लोगों के लिए आखिर क्या जरूरी है। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी प्रति व्यक्ति आय कितनी है। उन्हें फर्क पड़ता है उनकी जरूरतें क्या हैं। इनको सीमित रखना ये लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। यही मुख्य कारण है इनके खुश रहने का।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड इस सूची में 29वें नंबर पर है। यहां के लोग ज्यादा जिंदादिली और शांति से जीने वाले दिखाई देते हैं। इनके बीच पहुंचकर आप खुद को अपने आप ही खुश महसूस करने लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अपने आसपास नकारात्मकता को जगह ही नहीं बनाने देते।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी

अमेरिका
अमेरिका को इस सूची में 23वां स्थान दिया गया है। एक सर्वे में सामने आया है कि यहां के लोगों मानते हैं कि ज्यादा कमाई आपको खुश नहीं बना सकती। यहां रोजगार की संभावनाएं भले ही प्रचुर मात्रा में हो, लेकिन खुश रहने के लिए कुछ और ही जरूरी है। वह है तनाव से दूर रहने का फुल अभ्यास। यहां के नागरिक खुद को तनाव से दूर रखने के बहुत अच्छे उपाय जानते हैं।

पैसे नहीं,दुनिया के इन 10 देशों के लिए सबसे जरूरी है खुशी

Hindi News from World News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk