- आसमान में मंडराते रहेंगे दो हेलीकॉप्टर, वोट का भी रहेगा इंतजाम

- कई चर्चित चेहरों के भाग्य का बटन दबाएंगे वोटर्स

PATNA: बिहार के सेकेंड फेज का चुनाव प्रचार अभियान आज से थम थाएगा। सेकेंड फेज में पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, मुंगेर, नालंदा, आरा, बक्सर और जहानाबाद में क्7 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यह फेज इसलिए भी चैलेंिजग है कि मुंगेर और जहानाबाद जैसे चर्चित नक्सली एरिया में वोटिंग होनी है।

इनके भाग्य का करेंगे फैसला

इसी फेज में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेता कुणाल, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, परवीन अमानुल्लाह, रंजन यादव, ललन सिंह, मीना सिंह, आरके सिंह, अनिल शर्मा, अरुण कुमार सिंह और सत्यानंद शर्मा जैसे जाने माने नेताओं को वोटर्स वोट देंगे। वोटर्स का प्यार किसे कितना मिलेगा ये आखिरकार जनता ही तय करेगी। लोग बिना किसी दबाव या भय के वोट कर सकें इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ब्ख् हजार छह सौ जवान लगेंगे सुरक्षा में

वोटिंग पीसफुली हो इसके लिए कई तरह की अरेंजमेंट की गई है। इस फेज में कई नक्सली इलाकों में वोटिंग होनी है इसलिए लगातार निगरानी के लिए दो हेलीकॉप्टर लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर बोट की भी व्यवस्था है। ब्ख् हजार छह सौ जवान सिक्योरिटी में लगाए जाएंगे। इसके तहत ख्ख्म् कंपनियों की तैनाती होगी। सैफ की ख्0 कं पनियां एमपी से भी मंगायी गयी हैं। ख्0 हजार होमगार्ड जवानों की भी तैनाती होगी। होमगार्ड के जवान वहीं तैनात होंगे जो बूथ संवेदनशील नहीं हैं।

कइयों को किया गया अरेस्ट

वोटिंग में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो इसके लिए ध्यान रखा जा रहा है कि क्रिमिनल या तो जेल में रहे या फिर जिले से बाहर। ख्ब्म्फ् लोगों को जिला से बाहर किया गया है। क्म्8फ्भ् लोगों को अरेस्ट किया गया है, जबकि ख्9भ्ब् हथियार जमा कराए गए हैं।

फ‌र्स्ट फेज से ज्यादा मजबूत इंतजाम सेकेंड फेज में किए गए हैं। कमजोर वर्ग के वोटर के लिए विशेष व्यवस्था है। इसके लिए कमजोर वर्ग की बस्ती की सूची तैयार की गई है। कई लोगों पर धारा क्07 और क्क्0 के तहत कार्रवाई की गई है।

- अशोक कुमार सिन्हा, चीफ सेक्रेटरी, बिहार