चाय की खोज
जानकारी के मुताबिक आज से 2737 वर्ष ईसा पूर्व में चीन के राजा शेन निंग के लिए पानी उबाला जा रहा था। तभी कहीं से चाय की एक पत्ती उड़कर उसमें आ गिरी। इस पानी को पीकर राजा को बहुत ही आनंद आया और तब से चाय की शुरुआत हो गई। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि आज पानी के बाद विश्व में सबसे ज्यादा चाय पी जाती है। इसके अलावा आज दुनिया भर में जितनी चाय पी जाती है, उसमें 75 परसेंट ब्लैक टी है।

अंग्रेजो ने बढ़ाया चाय का चलन

कहते हैं कि भारत के असम में अंग्रेजों ने 1820 में पहली बार चाय की खेती शुरू की थी और उन्होंने ही यहां इसका चलन बढ़ाया। यूं तो चाइना के बाद सबसे ज्यादा चाय की खेती भारत में ही होती है, लेकिन चाय पीने के मामलों में भारत आगे नहीं है, यहां प्रति व्यक्ति सलाना सिर्फ 326.58 ग्राम चाय की खपत करता है।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

इन देशों में इतनी है चाय की खपत

10. हाँग काँग- यह आधिकारिक तौर पर जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। बता दें कि यहां प्रति व्यक्ति सालाना 648.63 ग्राम चाय की खपत करता है।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

9. जर्मनी- जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। वैसे तो युद्ध के कारण इस देश को काफी क्षति हुई थी, लेकिन फिर भी यहां के नागरिक चाय पीने के मामलों में पीछे नहीं है। 2016 में चाय की खपत को लेकर जारी किये गए एक रिपोर्ट में पता चला था कि यहां सलाना प्रति व्यक्ति करीब 689.46 ग्राम चाय की खपत करता है।  
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

8. संयुक्त अरब अमीरात- संयुक्त अरब अमीरात मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। यहां भी भारत की तरह कुछ सालों तक ब्रिटिश शासन रहा। बताया जाता है कि इस मुल्क में चाय खूब पसंद की जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां सलाना प्रति व्यक्ति करीब 898.11 ग्राम चाय की खपत करता है।अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय
7. ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। यहां के नागरिक भी चाय की चुस्की से परे नहीं हैं। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया में भी प्रति व्यक्ति सलाना करीब 748.42 ग्राम चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

6. जापान- जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। यहां के नागरिक भी चाय को खूब मजे से पीते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां प्रति व्यक्ति सलाना तकरीबन 966.15 ग्राम चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

5. न्यूजीलैंड- न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है और बता दें कि यहां के नागरिक चाय को भारत के मुकाबले दोगुणा पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड में प्रति व्यक्ति सलाना करीब 1.192 किलोग्राम चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

4. रूस- रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश है। यहां के नागरिक चाय के बहुत ही शौकीन हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां सलाना प्रर्ति व्यक्ति 1.383 किलोग्राम चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय
3. यूनाइटेड किंगडम- यह एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां के नागरिक चाय को बहुत ही मजे से पीते हैं। एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि इस देश में सलाना तकरीबन 1.941 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

2. आयरलैंड- आयरलैंड गणतंत्र उत्तरी-पश्चिमी यूरोप महाद्वीप का एक छोटा सा देश है। बता दें कि इस देश के नागरिक दुनिया भर में सबसे ज्यादा चाय पीने के मामलें में प्रसिद्ध है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आयरलैंड में प्रति व्यक्ति चाय की सलाना खपत करीब 2.190 किलोग्राम है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय
1. तुर्की- एशिया और यूरोप को जोड़ने वाला मुल्क तुर्की के नागरिक चाय पीने के मामलों में सबसे आगे हैं। बताया जाता है इस देश के नागरिक दुनिया भर में सबसे ज्यादा चाय पीने को लेकर चर्चित हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां सलाना प्रति व्यक्ति करीब 3.157 किलोग्राम चाय की खपत करता है।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: भारत नहीं,इन देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा चाय

International News inextlive from World News Desk