बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
1- प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड में भी गूंजता है। प्रियंका को जूतों का बहुत शौक है। अगर वो कोई ड्रेस पहनती हैं तो उन्हें उससे मैच करते हुए जूते चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो फिर वो ड्रेस और जूते दोनो को रिजेक्ट कर देती हैं। प्रियंका के पास हर कंपनी के हर ब्रांड के जूते हैं। उनका जूतों के लिए पागलपन किसी से छुपा नही हैं।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
2- विद्या बालन
अगर आप को लगता है कि माइक्रो मिनी और वेर्स्टन ड्रेस साड़ी की बाजार को खत्म कर रहीं हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। विद्या बालन का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में लिया जाता है। विद्या के पास 800 से भी ज्यादा साडि़यों का कलेक्शन है। यहां तक कि विद्या ने कांस में भी साड़ी पहन कर ही रेड कार्पेट पर नजर आईं थीं।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
3- शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान डिजाइनर कपड़े पहनते हैं। जिन्हे डिजाइनर स्पेशली शाहरुख के लिए ही डिजाइन करते हैं। अगर बात शाहरुख के कपड़े चूज करने पर आती है तो फिर वो डेनिम को चुनते हैं। आप को जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख के पास 1500 जोड़ी ब्लू जींस है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
4- कंगना रनौट
बॉल्ीवुड क्वीन कंगना रनौट को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है पर क्या आप को पता है कि कंगना को टैटू का शौक है। उनके जिस्म पर कई टैटू बने हैं। जिनमें एक पंखों वाली तलवार है। कंगना को अपने लुक के साथ एक्सपीरीमेंट करने में मजा आता है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
5- जॉन अब्राहम
बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम का बाइक प्रेम किसी से छुपा नही है। उन्हें रफ्तार से प्यार है फिर चाहे बाइक हो या कार। सुपरबाइक के शौकीन जॉन को स्पोटर्स कारों का भी शौक है। उनकी कारों और बाइक के लिए जॉन ने स्पेशल गैराज बनवाया है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
6- सोनम कपूर
बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर को फैशन क्वीन कहा जाता है। सोनम अपने लुक और फैशन के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं। सोनम को फैशन फ्रीक कहना गलत नहीं होगा। प्राडा से लेकर मार्क जैकब्स, गुच्ची हर बड़ा ब्रांड उनके वार्डरोब में नजर आता है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
7- बिपाश बसु
बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु को भी घडि़यों का शौक है। उनके पास हर महंगे ब्रांड की घड़ी है। जितनी भी बड़ी पर्सनालिटी होती है उनके हाथ में घड़ी जरूर होती है। बिपाशा बसु अपने काम को लेकर बहुत मेहनत करती हैं। हर मौके के लिए उनके पास नई वॉच होती है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
8- अमीषा पटेल
कहो ना प्यार है गर्ल अमीषा पटेल का नाम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शामिल है। वैसे बात अगर अमीषा के शौक की करें तो उन्हे हैंड बैग का शौक है। अमीषा पटेल की हैंड बैग की चाहत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं उनके पास कई ऐसे पर्स हैं जिनकी कीमत लाखों में है।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
9- अर्जुन रामपाल
रॉक एंड रोल एक्टर अर्जुन रामपाल अपने रोल में कितना डूबते हैं वो एक अलग बात है पर वो ब्लैक कलर के दिवाने हैं। फास्ट कार के अलावा अर्जुन को ब्लैक कलर की हर चीज से प्यार है। अरमानी के ब्लैक सूट में वो अक्सर अवार्ड फंक्शन में नजर आते हैं।

बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है,सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते
10- सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सल्लू द सलमान खान की दीवानगी भी कुछ चीजों को लेकर पागलपन की हदतक है। सलमान को परफ्यूम साबुन और हर्बल साबुनों का शौक है। सलमान का हर्बल साबुनों को लेकर ये पागलपन किसी से छुपा नही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk